ऐश्वर्या कॉलेज में इंटरकॉलेजिएट टेबल टेनिस और शतरंज टूर्नामेंट का शानदार समापन
उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो-दिवसीय इंटरकॉलेजिएट टेबल टेनिस और शतरंज टूर्नामेंट का शानदार समापन हुआ। इस कार्यक्रम के अतिथि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स क्रीड़ा मंडल के सचिव डॉ भीमराज पटेल रहे। समापन समारोह में पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेताओं को सम्मानित किया गया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ सोशल साइंसेज़ एंड ह्यूमैनिटीज़ ने विजेता स्थान प्राप्त किया। टीम में नमन चौधरी, जगत प्रताप सिंह गहलोत, मौलिक राजावत और प्रद्युम्न सिंह हिरेन शामिल थे। प्रथम उपविजेता टीम में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ साइंस के अनुराग झा, आर्यन सेन, नवीन कुमार…
