प्रकृति के संरक्षण व जनजागरूकता के लिए ऐसे आयोजन उपयोगी-मंत्री खराड़ी
उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का समापन विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया पुरस्कृत उदयपुर, 19 जनवरी। तीन दिवसीय उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का समापन समारोह रविवार को जनजाति क्षेत्रीस विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी के मुख्य आतिथ्य में हरिशचन्द्र माथुर लोक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित हुआ। समारोह की अध्यक्षता उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने की तथा विशिष्ट अतिथि संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, मुख्य वन संरक्षक एस.आर.वी.मूर्थी व मुख्य वन संरक्षक सुनिल छिद्री व ग्रीन पीपल सोसायटी के अध्यक्ष राहुल भटनागर रहे। कार्यक्रम में बर्ड फेस्टिवल के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ बर्ड रेसक्यू एवं कन्जर्वेशन का कार्य करने…
