मादक पदार्थ बेचने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
उदयपुर, 1 फरवरी : अंतर्राष्ट्रीय गिरोह द्वारा उदयपुर में अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए की खरीद-फरोख्त के मामले में पूर्व में गिरफ्तार की गई केन्याई महिला के दो और साथियों को पुलिस ने दबोच लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार चलाए गए अभियान के तहत बडगांव थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी की पूरी कार्रवाई : पुलिस ने 26 जनवरी को सूचना के आधार पर केन्या निवासी नैंसी अविनो (27) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30.17 ग्राम एमडीएमए जब्त किया था। जांच के दौरान नैंसी ने कबूल किया कि उसने यह मादक पदार्थ दिल्ली में एक…
