Year: 2025

श्री हिंगलाज माता की जोत पाकिस्तान से उदयपुर लाने के लिए दल रवाना

श्री हिंगलाज माता की जोत पाकिस्तान से उदयपुर लाने के लिए दल रवाना

उदयपुर। श्री मेलडी माता मूर्ति स्थापना महोत्सव के दौरान हिंगलाज माता की जोत पाकिस्तान से उदयपुर लाने के लिए दल रवाना हुआ। बजरंग सेना मेवाड़ प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि आज दोपहर को मेलडी माता मंदिर में आरती, पूजा अर्चना करके शुभ मुहूर्त में श्री हिंगलाज माता की जोत पाकिस्तान से उदयपुर मेलडी माता मंदिर लाने के लिए महंत विरमनाथ महाराज ,साध्वी राजूबा, संगीता कंवर चौहान, नरेंद्र देलवाडिया रवाना हुए जो की यहां से वाघा बॉर्डर तक अपनी गाड़ी में जाएंगे, वहां से पाकिस्तान पुलिस के साथ हिंगलाज माता की जोत लेने पहुंचेंगे ,जो की पुनः वहां से…
Read More
उदयपुर में “कैसल माइंड्स चेस अकादमी” का भव्य उद्घाटन

उदयपुर में “कैसल माइंड्स चेस अकादमी” का भव्य उद्घाटन

  राष्ट्रीय चैंपियन एवं एशियन गोल्ड मेडलिस्ट कियाना परिहार के द्वारा  उदयपुर: शतरंज प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी! उदयपुर में "कैसल माइंड्स चेस अकादमी" का शुभारंभ किया गया। यह अकादमी सेक्टर 5, गायत्री नगर में स्थित है।  यह अकादमी "चेस इन लेकसिटी" के अंतर्गत स्थापित की गई है, जिसका उद्देश्य शतरंज की प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाना है। "कैसल माइंड्स" के प्रमुख सदस्य कुशाल पटेल, दिव्यांशु बाबेल ने बताया कि  उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि इस शुभ अवसर पर अंडर-9 राष्ट्रीय चैंपियन एवं एशियन गोल्ड मेडलिस्ट कियाना परिहार ,चेस इन लेकसिटी के अध्यक्ष…
Read More
बसंत पंचमी पर प्रयास नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन

बसंत पंचमी पर प्रयास नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन

उदयपुर। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर लेट्स डांस टीम की ओर से 'प्रयास' डांस इवेंट का सफलतापूर्वक आयोजन अशोका पैलेस, मधुश्री बैंकेट हॉल, 100 फीट रोड, शोभागपुरा में रविवार को सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और दर्शकों से खूब सराहना बटोरी। लेट्स डांस के संस्थापक मुकेश माधवानी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समिति के सदस्य डॉ. चंदा चौधरी, गौरव माहेश्वरी, नितिन दशोरा, पीयूष वशिष्ठ, राजीव बामना, सेजल सुहालका और सुनीता सिंघवी उपस्थित रहे।…
Read More
नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने माताजी की महाआरती कर देश में अमन चेन की कामना की

नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने माताजी की महाआरती कर देश में अमन चेन की कामना की

कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत हर वर्ग के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का लिया संकल्प उदयपुर 02 फरवरी  / नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने रविवार को पहाड़ा स्थित कालकामाता मंदिर में  आरती कर देश में सुख शांति एवं अमन चेन की कामना की।  इस अवसर पर मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गोड़ ने मातारानी की चुनड़ी, साफा एवं माला पहना कर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्यॉ में कालकामाता मित्र मंडल एवं भाजपा के वार्ड 63, 45 के कार्यकर्ताओं ने राठौड़ का उपरणा, माला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर राठौड़ ने…
Read More
राजपूत महासभा संस्थान का सामूहिक विवाह सम्पन्न, तीन जोड़ों बंधे विवाह बंधन में

राजपूत महासभा संस्थान का सामूहिक विवाह सम्पन्न, तीन जोड़ों बंधे विवाह बंधन में

उदयपुर, 2 फरवरी। राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग के तत्वावधान में रविवार बसंत पंचमी के अवसर पर समाज का 26वां सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला में किया गया, जिसमें तीन जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने बताया कि समाज के सामूहिक विवाह को लेकर सभी समाजजनों में काफी उत्साह और जोश का माहौल था। समाज भवन में ही गणपति स्थापना, कलश स्थापना एवं महिला संगीत का आयोजन महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा रेखा चूंडावत के नेतृत्व में महिला सदस्याओं ने किया। रविवार प्रातः शुभ मुहूर्त सवा दस बजे रावजी का हाटा स्थित राजपूत…
Read More
बसन्त पंचमी पर सिन्धी समाज के संगीत सादको ने बिखरे संगीत के इन्द्रधनुषी रंग

बसन्त पंचमी पर सिन्धी समाज के संगीत सादको ने बिखरे संगीत के इन्द्रधनुषी रंग

उदयपुर। सिन्धी समाज एवं सुरों की मण्डली के तत्वाधान में बसन्त पंचमी पर आयोजित सुरो की महफ़िल में 30 समाजजनों ने एक से बढ़कर एक नायाब गीत  पेश कर महफ़िल का माहौल संगीतमय बना दिया । कार्यक्रम के सूत्रधार  मुकेश माधवानी ने बताया कि आज के आयोजन में मानो सुरों की देवी माँ सरस्वती सभी प्रतिभागियों के कंठ में विराजमान थी । समाज की छिपी प्रतिभाओं ने मंच पाकर ऐसा महसूस किया मानो उनके पंखों को आज परवाज मिल गए हो ।  कार्यक्रम प्रायोजक हेमन्त भागवानी ने बताया कि विशेष रूप से प्रिया हसीजा के सिन्धी "गीत उहो हथ मथे…
Read More
अधिकारियों ने आनन फानन में निगम का दायरा बढ़ाया, अब आपत्तियों की भरमार

अधिकारियों ने आनन फानन में निगम का दायरा बढ़ाया, अब आपत्तियों की भरमार

- पेराफेरी के जनप्रतिनिधि पहुंचे निगम बोले आंखे मुंद के बना दिए बेतरतीब वार्ड  -हंगामा देख अब नए सिरे से वार्ड पुनर्गठन में जुटे अधिकारी -राजेश वर्मा उदयपुर, 1 फरवरी। नगर निगम विस्तार कर 70 से बढाकर बनाए गए 80 वार्ड में शामिल पेराफेरी पंचायतों से भारी आपत्तियां सामने आई है। निगम ने गिर्वा और बडगांव के जिन 19 पंचायतों को निगम दायरे में लेकर नए 10 वार्ड का गठन किया। उसकी भौगोलिक संरचना में किसी वार्ड को 20 किलोमीटर लम्बा कर दिया तो किसी को 15 किमी। नए परिसिमन पर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा समेत इन पंचायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने असंतोष जताते हुए शनिवार को निगम पहुंच आपत्तियां दी। ऐसे में अब नए सिरे से आपत्तियों की…
Read More
आम आदमी पार्टी खतरे में: रंधावा

आम आदमी पार्टी खतरे में: रंधावा

-राजेश वर्मा उदयपुर, 1 फरवरी।  एआईसीसी राजस्थान प्रभारी, लोकसभा सांसद एवं पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि आम आदमी पार्टी खतरे में है। झूठ ज्यादा दिन तक नहीं चलता। वे शनिवार को यहां डबोक एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। रंधावा ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ दिल्ली में गठबंधन करके गलती की। हमने पंजाब में पुरजोर तरीके से गठबंधन नहीं होने दिया। कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है। आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करके कांग्रेस को फायदा नहीं बल्कि नुकसान होगा। हमें अपना नुकसान नहीं करना चाहिए। हमने…
Read More
डॉ. भारत सिंह देवड़ा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

डॉ. भारत सिंह देवड़ा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ  के कंप्यूटर साइंस एवं आईटी विभाग में कार्यरत सहा.आचार्य डॉ. भारत सिंह देवड़ा  को जयपुर में यूनी टीस द्वारा आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में  “लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया, जिसमें अतिथि के रूप में यूनिवर्सिटी ऑफ पोर्टू पुर्तगाल से डॉ जेएम आरएस टैवर्स ,यूनिवर्सिटी ऑफ मोलाइस से प्रो हेड डॉ फ्रांसिस्को डी वर्जीलियो  व के के कंसलटेंसी जयपुर के सीईओ विजय सिंह राठौड़ उपस्थित थे। गौरतलब है कि इस सम्मेलन में विशेष रूप से उन्हें सम्मानित किया जिनके आजीवन योगदान ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों को राष्ट्र हित में प्रभावित करने के…
Read More
केन्द्रीय बजट 2025-26 की मुख्य बातें

केन्द्रीय बजट 2025-26 की मुख्य बातें

केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केन्द्रीय बजट 2025-26 पेश किया। बजट की मुख्य बातें इस प्रकार हैं:- बजट अनुमान 2025-26 उधारियों के अलावा कुल प्राप्तियां और कुल व्‍यय क्रमश: 34.96 लाख करोड़ रुपये तथा 50.65 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। निवल कर प्राप्तियां `28.37 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। राजकोषीय घाटा जीडीपी का 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। सकल बाजार उधारियां 14.82 लाख करोड़ रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2025-26 में कैपेक्स व्यय 11.21 लाख करोड़ रुपये (जीडीपी का 3.1 प्रतिशत) रहने का अनुमान है। विकास के प्रथम इंजन के रूप में कृषि प्रधानमंत्री…
Read More
error: Content is protected !!