एफोर्डेबल आवास योजना के अधिकाधिक लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करें बैंक – कटारिया
बैंक को सहकारिता भारत रत्न मिलना मेवाड़ का गौरव - डॉ. किरण महिला समृद्धि बैंक की 31वीं आमसभा सम्पन्न उदयपुर 22 जून। पंजाब के राज्यपाल ने कहा कि दी उदयपुर महिला समृद्धि अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड उदयपुर महिला सहकारिता के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। बैंक को चाहिए कि वह अफोर्डेबल आवास योजना के लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के कार्य को और आगे बढ़ाएं जिससे वंचित वर्ग की महिलाओं को विशेष लाभ होगा। कटारिया रविवार को सुखाडिया रंगमंच सभागार में सम्पन्न हुई बैंक की 31वीं आमसभा में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे। आमसभा…
