Year: 2025

घर के आंगन में आ कर मारपीट करने का मामला दर्ज

घर के आंगन में आ कर मारपीट करने का मामला दर्ज

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, थाना क्षेत्र के डामोर फला बंजारिया निवासी हजारी लाल पिता शंकर लाल मीणा उम्र 52 साल ने प्रकरण दर्ज कराया कि दिनांक 26.06.2025 गुरुवार समय देर शाम को अपने घर के आंगन में बैठा हुआ था कि हम सलाह होकर आसु उर्फ आशिश  पिता रामचन्‍द्र डामोर मीणा निवासी डामोर फला बन्‍जारिया एवं  उसकी मॉ छाया पत्‍नी रामचन्‍द्र निवासी बंजारिया डामोर फला आए और प्रार्थी के साथ बिना कोई वजह कारण बताए मारपीट शुरू कर दी जिससे वह घायल हो गया और उसके शरीर के कई हिस्से में चोट लगी। थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रार्थी…
Read More
अब हर माह होगा बीसीआई की सभी शाखाओं का महासंगम : मुकेश माधवानी 

अब हर माह होगा बीसीआई की सभी शाखाओं का महासंगम : मुकेश माधवानी 

बीसीआई परिवार के सभी व्यापारी एक दूसरे से बाटेंगे अपने व्यवसाय के अनुभव  उदयपुर। भारत के उभरते बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप 'बिजनेस सर्कल इंडिया' की सभी शाखाओं के सदस्य अब हर माह एक साथ मिलकर एक दूसरे के साथ अनुभव साझा करेंगे।  बिजनेस सर्कल इंडिया के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई की हर शाखा की दो अलग अलग मासिक बैठकें आयोजित की जाती है।  अब उसके साथ ही, सभी शाखाओं की भी एक संयुक्त मासिक बैठक का आयोजन किया जाएगा ताकि अलग अलग कार्यक्षेत्र से जुड़े सदस्य भी एक दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा कर सके। मासिक महासंगम केवल एक…
Read More
दुनिया के अधिकांश जीव मोह की नींद में सो रही है : जैनाचार्य रत्नसेन सूरीश्वर महाराज

दुनिया के अधिकांश जीव मोह की नींद में सो रही है : जैनाचार्य रत्नसेन सूरीश्वर महाराज

महावीर साधना एवं स्वाध्याय समिति में निरंतर चल रहे धार्मिक प्रवचन उदयपुर, 28 जून। श्री वासुपूज्य स्वामी जैन संघ महावीर साधना एवं स्वाध्याय समिति अंबामाता में शनिवार को जैनाचार्य श्रीमद् विजय रत्नसेन सूरीश्वर महाराज ने धर्मसभा को प्रवचन देते हुए कहा कि - शरीर रुपी गाड़ी में इन्द्रिया मुसाफिर के समान है और आत्मा ड्राइवर के समान है। यदि आत्मा रूपी ड्राइवर मौजूद है तो शरीर और इंद्रिय रूपी गाड़ी चल सकती है और यदि आत्मा रुपी ड्रायवर इस शरीर रूपी गाड़ी से जाए तो शरीर और इन्द्रिया शक्तिहीन है। सामान्य से हम कहते है कि हम आंखों से देखते…
Read More

शिक्षा बने संस्कृति व तकनीकी का सेतु, तभी होगा विकसित भारत – प्रो. अजीत कुमार कर्नाटक

शिक्षा की भूमिका - सुविकसित भारत 2047 विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का हुआ आयोजन शिक्षा के माध्यम से ‘सुविकसित भारत’ का पथ प्रशस्त होगा - प्रो. सारंगदेवोत - सुविकसित राष्ट्र निर्माण के लिए, सुरक्षित राष्ट्र आज की सबसे बड़ी जरूरत - प्रो. सारंगदेवोत उदयपुर 28 जून / शिक्षा केवल डिग्री मात्र नहीं है, इसका उद्देश्य युवाओं को सशक्त करना, आर्थिक विकास को गति देना, स्वस्थ पर्यावरण, सामाजिक समानता को बढाना है और एक मजबुत राष्ट्र का निर्माण करना है। इनके ही 2047 तक सुविकसित भारत को प्राप्त करने की परिकल्पना की जा सकती है।  कौशल विकास के साथ…
Read More
जज्बा वीरा द्वारा सात फीट ऊँचे 91 फलदार पौधों का रोपण

जज्बा वीरा द्वारा सात फीट ऊँचे 91 फलदार पौधों का रोपण

महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष में 50वें कार्यक्रम का आयोजन उदयपुर, 28 जून। महावीर इंटरनेशनल जज्बा वीरा केन्द्र द्वारा खान एवं भू विज्ञान विभाग परिसर में सात से आठ फीट ऊँचे 91 फलदार व फूलदार पौधों का रोपण किया। केन्द्र अध्यक्ष डॉ. हंसा हिंगड़ ने बताया कि शनिवार को महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के स्वर्ण जयंती वर्ष में केन्द्र ने खान एवं भू विज्ञान विभाग के परिसर में नीम, सहजन, पीपल, शहतूत, अर्जुन, आंवला, आम, चीकू, आडू, अमरुद, मौसमी नारंगी, आशापाल, बेलपत्र, हरसिंगार, गुडहल, आदि के सात से आठ फीट ऊँचाई के 91 पौधों का रोपण किया.…
Read More
प्रयाग सेवा संस्थान ने महिलाओं को दिलाया नशा मुक्ति जागरुकता का संकल्प

प्रयाग सेवा संस्थान ने महिलाओं को दिलाया नशा मुक्ति जागरुकता का संकल्प

उदयपुर। प्रयाग सेवा संस्थान नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र ढीकली की ओर से नशा मुक्ति सप्ताह के तहत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में नारी वैभव मुहिम में महिलाओं को नशा मुक्ति जागरुकता का संकल्प दिलवाया गया। प्रयाग सेवा स्थान नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र ढीकली के अध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह ने महिलाओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि इस अभियान में महिलाएं अगर आगे जाए तो हम जल्द से जल्द समाज को नशा मुक्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं में किसी भी काम को पूरा करने की दृढ शक्ति होती है। इसी के कारण वे लाखों लोगों को…
Read More
प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को पशुपालक अपने तक ही सीमित न रखें

प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को पशुपालक अपने तक ही सीमित न रखें

पशुपालकों के प्रशिक्षण शिविर का समापन उदयपुर 28 जून। राजकीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित त्रिदिवसीय आवासीय पशुपालक प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को हुआ। प्रशिक्षण में प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, राजसमन्द, चित्तौड़गढ़ एवं उदयपुर जिले के चयनित 35 पशुपालकों को दिया। समापन समारोह में उपनिदेशक डॉ सुरेंद्र छंगाणी ने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को पशुपालक अपने तक ही सीमित न रखें अपितु अपने क्षेत्र के अन्य पशुपालक को भी उपलब्ध करवाकर उनको लाभान्वित करने को प्रयास करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में दी गई पशु प्रबंधन की छोटी छोटी जानकारियां रोगग्रस्त पशुओं का घेरलू प्राथमिक उपचार इत्यादि की अन्य…
Read More
19 वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाएगा आईआईएम में

19 वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाएगा आईआईएम में

राष्ट्रीय सेम्पल सर्वेक्षण के 75 वर्ष थीम पर होगा आयोजन सांख्यिकी के विभिन्न आयाम और योगदान पर होंगे तकनीकी सत्र संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर होंगे अतिथि उदयपुर, 28 जून। भारतीय सांख्यिकी के जनक प्रशांत चंद्र महालनोबिस की स्मृति में 19 वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस रविवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में मनाया जाएगा। राज्य सरकार के आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं आईआईएम के संयुक्त तत्वावधान में इस अवसर पर कार्यशाला आयोजित होगी जिसके अतिथि संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी एवं जिला कलक्टर नमित मेहता होंगे। सेमीनार का थीम है - राष्ट्रीय सेम्पल सर्वेक्षण के 75 वर्ष। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के…
Read More
अब पर्यटन विकास में भी सहायक बन रहा सहकार

अब पर्यटन विकास में भी सहायक बन रहा सहकार

प्रदेश की पहली बाइक ऑन रेंट सेवा का उदयपुर से हुआ आगाज सहकारिता मंत्री ने किया को-ऑप राइड का शुभारंभ सेक्टर 14 में सहकारी सुपरमार्केट का भी लोकार्पण   उदयपुर 28 जून। संयुक्त राष्ट्र की ओर से वर्ष 2025 को सहकारिता वर्ष घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में सहकारिता विभाग सहकार से समृद्धि के ध्येय पर चलते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपयोगिता सिद्ध कर रहा है। इसी कड़ी में उदयपुर में पर्यटन विकास में सहयोग तथा पर्यटकों को विश्वसनीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सहकारिता विभाग की ओर से बाइक ऑन रेंट सेवा को-ऑप राइड की शुरूआत की।…
Read More
हिमांशु कौशल अध्यक्ष एवं प्रमिला बहल सचिव बनें

हिमांशु कौशल अध्यक्ष एवं प्रमिला बहल सचिव बनें

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ़ उदयपुर अचीवर्स की आज एक निजी होटल में बैठक आयोजित की गई। जिसमें एक जुलाई से शुरू होने वाले सत्र 2025-26 के अध्यक्ष पद पर रोटे.हिमांशु कौशल व सचिव पद पर रोटे. प्रमिला बहल को मनोनीत किया। क्लब अध्यक्ष हिमांशु कौशल ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी एक जुलाई को डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर्स को सम्मानित करेगी।
Read More
error: Content is protected !!