दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा दे रहा राहत
वर्षों की जमीन बंटवारे की उलझन शिविर में सुलझी मिनटों में परिवार के सदस्यों को मिला मनरेगा का नया जॉब कार्ड 82 वर्षीय बुजुर्ग की 5 वर्ष से बंद पेंशन का हुआ हाथों-हाथ सत्यापन उदयपुर, 05। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश भर में चल रहे दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत जिले में जिला कलक्टर नमित मेहता के नेतृत्व में आमजन को राहत प्रदान करने का क्रम जारी है। नगर निकायों एवं पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित किए जा रहे शिविरों में बड़ी संख्या में आमजन पहुंच रहे हैं और अपनी राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, मनरेगा,…
