उदयपुर में भिक्षावृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए चलाया समझाइश अभियान
बाल भिक्षुकों के परिजनों को किया पाबंद उदयपुर, 14 जुलाई। जहां एक और उदयपुर में पर्यटकों की आवाजाही बड़ी है वही दूसरी ओर बाल भिक्षावृति एवं भिक्षुकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है इसी को लेकर जिला प्रशासन, बाल अधिकारिता विभाग एवं पुलिस विभाग की मानव तस्करी विरोधी यूनिट के सामूहिक प्रयास से उदयपुर शहर के प्रमुख स्थलों पर अभियान चलाकर बाल भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों के परिजनों को पाबंद किया गया। जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम पर अंकुश लगाने की कार्य योजना बनाई गई थी। इस पर बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक…
