जिंदगी का सफर आराम से तय करिएःआचार्य ज्ञानचन्द्र
उदयपुर। न्यू भूपालपुरा स्थित अरिहंत भवन परिसर में पर्युषण पर्व के दौरान आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए जैनाचार्य ज्ञानचंद्र महाराज ने कहा कि जिंदगी एक सफर है आराम से चलते रहिए। उतार चढ़ाव तो आते रहते हैं, बस गियर बदलते रहिए। सफर का मजा लेना है तो समान कम रखिए,जिंदगी का मजा लेना है तो अरमान कम रखिए। उन्होंने कहा कि पशु पक्षियों को नींद की दवा नहीं देनी पड़ती। नींद लेने के लिए गिद्दे तकिया भी नहीं चाहिए क्योंकि उनके मन में अरमान नहीं होते। बस खाने के लिए दो रोटी चाहिए। वह भी एक टाइम की, शाम…
