Year: 2025

एसडीएम मावली संग सीरवी समाज उदयपुर ने हर्षोल्लास से मनाया भादवी बीज महोत्सव

एसडीएम मावली संग सीरवी समाज उदयपुर ने हर्षोल्लास से मनाया भादवी बीज महोत्सव

उदयपुर। सीरवी समाज विकास समिति, उदयपुर द्वारा भादवी बीज महोत्सव परंपरागत हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज की महिलाओं द्वारा मंगल गीतों और पारंपरिक नृत्य से हुई। बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता के लिए पुरस्कृत किया गया। संध्या समय आई माताजी की आरती की गई, जिसके पश्चात् भोग-प्रसादी का आयोजन हुआ। समाज के संरक्षक  दोलाराम परिहार ने उत्कृष्ट आयोजन, स्वादिष्ट प्रसादी एवं समाजजनों की सपरिवार उपस्थिति पर सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मावली एसडीएम  रमेश सीरवी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
Read More
सरल परिवार ने स्मृति दिवस पर आयोजित किया रक्तदान शिविर,एडवोकेट राव ने किया 44 वी बार रक्तदान

सरल परिवार ने स्मृति दिवस पर आयोजित किया रक्तदान शिविर,एडवोकेट राव ने किया 44 वी बार रक्तदान

उदयपुर। श्रीमती सरला सिंघवी चेरिटेबल सोसायटी एवं सरल ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में संस्था की प्रेरणापुंज श्रीमती सरला सिंघवी को उनकी पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। उनकी स्मृति में संस्था द्वारा संचालित ब्लड सेंटर सहित विभिन्न सेवा प्रकल्पों को भविष्य में और अधिक गति देने के संकल्प के साथ इक्कीसवीं पुण्यतिथि पर संस्था परिवार द्वारा सरल सभागार में स्मृति दिवस मनाया गया। सरल ब्लड सेंटर के चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश डांगी ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित स्वेच्छिक रक्तदान शिविर में 61 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। ब्लड…
Read More
गुरुओं को व्यक्तिगत  दुराग्रह से हटकर सांप्रदायिक सहिष्णुता बनाने की जरूरत’

गुरुओं को व्यक्तिगत  दुराग्रह से हटकर सांप्रदायिक सहिष्णुता बनाने की जरूरत’

उदयपुर। अरिहंत भवन न्यू भोपालपुरा में आयोजित धर्मसभा में बोलते हुए आचार्य ज्ञानचंद  महाराज ने कहा कि एक चिंगारी भी सुखे घास को भयंकर आग का रूप दे सकती है। एक बूंद तेल भी एक बाल्टी पानी में फेल कर पानी को तेल मय बना सकती है। इस तरह आपके अच्छे या बुरे छोटे छोटे कार्य भी आपकी व्यक्तित्व की पहचान बन जाते हैं। जैन धर्म की स्थिति पर दुःख जताते हुए आचार्य जी ने कहा महावीर के झंडे को लेकर चलने वालों का झंडा कभी का उड़ गया केवल डंडा ही रह गया।  हम उसी डंडों की पकड़ में…
Read More
भगवान महावीर के जन्म के बाद उनके जीवन पर दिये व्याख्यान

भगवान महावीर के जन्म के बाद उनके जीवन पर दिये व्याख्यान

उदयपुर। पर्वाधिराज पर्युषण के तहत सूरजपोल स्थित दादाबाड़ी में सोमवार को भगवान महावीर के जन्म के बाद हुए कार्यक्रमों संबंधी विवरण दिया। साध्वी विरलप्रभा श्रीजी, साध्वी विपुलप्रभा श्रीजी और साध्वी कृतार्थप्रभा श्रीजी की पावन निश्रा में हुए प्रवचन में बताया गया कि श्रमण भगवान महावीर के 3 नाम दिए गए। उनका बालपन और देवों के सामने हुई चर्चा, वर्धमान और सिद्धार्थ की जीवनी बताई। इंद्र के प्रश्नों का उत्तर वर्धमान कुमार ने दिया। तब इंद्र अपने असली वेश में आये। 3 जगत के नाथ की बराबरी कोई नही कर सकता। इस तरह वर्धमान की स्तुति कर इंद्र वापस चले गए।…
Read More
हैप्पी होम स्कूल का रंगारंग स्वर्ण जयन्ती समारोह सम्पन्न

हैप्पी होम स्कूल का रंगारंग स्वर्ण जयन्ती समारोह सम्पन्न

संस्थापक जगदीश अरोड़ा को मिला लाइफ टाईम अचीवमेन्ट अवार्ड उदयपुर। प्रतापनगर स्थित हैप्पी होम स्कूल का स्वर्ण जयन्ती समारोह नगर निगम स्थित सुखाड़िया रंगमंच पर आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा,एसआईईआरटी के पूर्व निदेशक डॉ शरतचन्द्र पुरोहित,शिक्षाविद् जवाहरलाल झंवर एवम जी.एल.कुमावत थे। समारोह में विद्यालय के नन्हें-नन्हें बालकों से लेकर बड़े बच्चों तक की नृत्य की रंगारग प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए । सभी ने पर्यावरण संरक्षण, शिव तांडव स्तोत्र , रामकथा , विभिन्न राज्यों की रंगारंग झलक एवं देशभक्ति गीतों आदि पर प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर संस्थापक जगदीश अरोड़ा ने…
Read More
सी.के. मोटर्स एवं टाटा मोटर्स द्वारा एज्यूट्रान्स कॉनक्लेव का भव्य आयोजन

सी.के. मोटर्स एवं टाटा मोटर्स द्वारा एज्यूट्रान्स कॉनक्लेव का भव्य आयोजन

स्कूल संचालकों के लिए शिक्षा और परिवहन के संगम की एक नई पहल जब शिक्षा और परिवहन साथ चलते हैं, तो संवरता है छात्रों का भविष्य उदयपुर। शिक्षा क्षेत्र में परिवर्तन और छात्र परिवहन को आधुनिक रूप देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सी.के.मोटर्स एवं टाटा मोटर्स द्वारा उदयपुर स्थित फर्न रेजीडेन्सी में एज्यूट्रान्स कानक्लेव-2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अग्रणी स्कूल संचालकों, शिक्षाविदों और परिवहन विशेषज्ञों ने सहभागिता की, जिससे एक नई सोच और दिशा की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राकेश भटनागर एवं ऋषभ भटनागर ने सीखने और सिखाने की…
Read More
पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

उदयपुर। जय हनुमान राम चरित मानस प्रचार समिति ट्रस्ट उदयपुर (मेवाड़) एवं बीइंग मानव सेवा संस्थान उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज सौ फीट सोभागपुरा रोड़ स्थित अशोका पैलेस के मधुश्री बेंक्वेट हॉल में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों को समाज सेवा और निष्पक्ष कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एडवोकेट निर्मल पंडित तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष मुकेश माधवानी थे। प्रारम्भ में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा मंत्रोच्चार के साथ हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने पत्रकारिता के महत्व और समाज में उसकी भूमिका पर…
Read More
फतेहसागर पर नाइट मार्केट, चौपाटी, बोटिंग स्टेशन इत्यादि व्यावसायिक गतिविधियां एन जी टी के निर्देशों की अवमानना

फतेहसागर पर नाइट मार्केट, चौपाटी, बोटिंग स्टेशन इत्यादि व्यावसायिक गतिविधियां एन जी टी के निर्देशों की अवमानना

-वेटलैंड संरक्षण के नियमों के विपरीत है यह सब निर्णय  उदयपुर, 23 अगस्त , फतेह सागर वेटलैंड के रानी रोड क्षेत्र में चौपाटी,  रात्रि बाजार तथा बोटिंग स्टेशन इत्यादि व्यावसायिक गतिविधियां सुप्रीम कोर्ट तथा एन जी टी के निर्देशों के खिलाफ है। आश्चर्य है कि रामसर वेटलैंड सिटी के उद्देश्यों के  विरुद्ध गतिविधियों को अनुमत किया जा रहा है।  रविवार को आयोजित झील संवाद में इस पर गंभीर आपत्ति व्यक्त करते हुए जिला कलेक्टर एवं यू डी ए से न्यायालयी निर्देशों की अनुपालना का आग्रह किया गया। संवाद में डॉ अनिल मेहता ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल  ने  डॉ…
Read More
एआई कार्यप्रणाली को सशक्त बना सकता है, लेकिन मानवीय भावनाओं, करुणा, आत्मीयता का स्थान कभी नहीं ले सकता : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ 

एआई कार्यप्रणाली को सशक्त बना सकता है, लेकिन मानवीय भावनाओं, करुणा, आत्मीयता का स्थान कभी नहीं ले सकता : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ 

आईआईएम नागपुर में हुआ ‘उत्कर्ष 7.0 सम्मेलन : एआई और स्वचालन के युग में एचआर की नई दिशाओं पर भी मंथन हुआ  नागपुर/उदयपुर. भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) नागपुर का वार्षिक एचआर सम्मेलन ‘उत्कर्ष 7.0’ शनिवार को मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के मुख्य आतिथ्य में हुआ। सम्मेलन में देशभर के 21 से अधिक प्रख्यात एचआर एक्सपर्ट, शिक्षाविद और उद्योग जगत से जुड़ी हस्तियां शामिल हुईं। सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं स्वचालन के मानव संसाधन के भविष्य पर पड़ रहे गहरे प्रभाव पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य व महाराणा मेवाड़ चौरिटेबल फाउंडेशन…
Read More
राज्य पुरस्कार कैंप में स्काउट और रोवर ले रहे प्रशिक्षण

राज्य पुरस्कार कैंप में स्काउट और रोवर ले रहे प्रशिक्षण

उदयपुर 24 अगस्त। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड उदयपुर जिले के तत्वाधान में जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट तथा रोवर प्रशिक्षण शिविर 21 से 25 अगस्त तक मंडल प्रशिक्षण केंद्र उदयनिवास पर आयोजित किया जा रहा है। सी ओ स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने बताया कि शिविर में उदयपुर तथा सलूंबर जिले के राजकीय एवं निजी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों से स्काउट एवं रोवर को कुशल एवं दक्ष टीम राज्य पुरस्कार पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। शिविर की दिनचर्या के अनुसार सुबह 5.30 बजे से रात्रि को 10 बजे तक बिजी शेड्यूल के तहत जागरण, प्रभाती, योगा, व्यायाम, आसान,…
Read More
error: Content is protected !!