श्री गुप्तेश्वर महादेव मेला कल से शुरू आज रात्रि में होगा जागरण
उदयपुर। प. पू. ब्रह्मलीन महंत श्री बृज बिहारी वन जी महाराज की पावन तपोस्थली उदयपुर का अमरनाथ श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भाद्रपद पूर्णिमा को दो दिवसीय मेले का आयोजन होगा , मंदिर अधिष्ठाता महंत श्री तन्मय वन जी महाराज ने बताया इस वर्ष भादवि पूर्णिमा का मेला दिनांक 7 और 8 सितंबर रविवार और सोमवार को आयोजित होगा । मेले के आयोजन को लेकर भक्तों के सहयोग से सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है, प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रात्रि जागरण भजन सत्संग अनन्त चतुर्दशी रात्रि को होगा जो कि इस बार…
