भारत की प्रगति को दर्शाती 3 दिवसीय प्रदर्शनी उज्जवल राजस्थान 2.0 प्रारम्भ
उदयपुर। विजुअल मेथ्स संस्था की ओर से आयोजित एक कदम विकसित भारत की ओर तथा आत्मनिर्भर भारत के तहत उज्जवल राजस्थान 2.0 की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ गुरुवार को होटल इन्दर रेजीडेंसी में हुआ। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व शहर जिला अध्यक्ष एवं पूर्व यूआईटी अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, शंकरनाथ, विजुअल मेथ्य संसथा के निदेशक वनीष गुप्ता, दिलीप शाह एवं डॉक्टर एंथोनी थे़। सभी अतिथियों ने मंच पर दीप प्रजनन कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। आयोजक वनीष गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2047 तक विकसित भारत का जो आह्वान किया है उसी के…
