लोक जनशक्तिपार्टी (रामविलास) का 25वा स्थापना दिवस मनाया
उदयपुर, 28 नवंबर : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का 25वा स्थापना दिवस उदयपुर कार्यालय में शुक्रवार को मनाया गया. इस दौरान लोजपा(आर) के कार्यकर्ताओं ने रामविलास के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया. इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश हाडा ने पार्टी के संस्थापक पद्म भूषण रामविलास पासवान के विचारों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान आजीवन गरीबों, दलितों के उत्थान को लेकर आवाज उठाते रहे. गरीबों और दलितों की जीवन भर आवाज उठाने के कारण उन्हें पद्मभूषण से अलंकृत किया गया. आज वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके आदर्श हमेशा रहेंगे. जिलाध्यक्ष कहा कि पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान का उद्देश्य "उस…
