Month: September 2025

जीवन शेयर बाजार की तरहःज्ञानचन्द्र महाराज

जीवन शेयर बाजार की तरहःज्ञानचन्द्र महाराज

उदयपुर। न्यू भूपालपुरा स्थित अरिहंत भवन में  आयोजित धर्मसभा मे आचार्य ज्ञानचन्द्र महाराज ने कहा कि अच्छे बुरे कर्मों का उतार-चढ़ाव निरंतर बना रहता है। जीवन शेयर बाजार की तरह है। खुशनसीब वह नहीं जिसके नसीब अच्छे हैं। खुशनसीब वो है जो अपने नसीब से खुश है। भगवान महावीर ने कहा कि हर स्थिति को कर्मों का उदय भाव जानकर खुश रहें। कर्मों की 148 प्रकृति या है,एक प्रकृति के असंख्य असंख्य भेद बनते चले जाते हैं। जीव प्रति समय 7 या 8 कर्म बांधता है और सात या आठ कर्म तोड़ता है। शेयर बाजार की तरह बल्कि उससे भी…
Read More
किसी भी काम करने में हिंसा न हो,इसका ध्यान रखेंःविपुलप्रभाश्री

किसी भी काम करने में हिंसा न हो,इसका ध्यान रखेंःविपुलप्रभाश्री

उदयपुर। श्वेताम्बर वासुपूज्य मंदिर ट्रस्ट की ओर से सूरजपोल स्थित दादाबाड़ी में साध्वी विपुलप्रभा श्रीजी ने श्रावक के नियम बताते हुए कहा कि किसी भी काम करने में हिंसा न हो, ये ध्यान रखना चाहिए, अगर जरूरी है ही तो कम से कम हिंसा हो। यानी हरी वनस्पति खाते हैं तो कम से कम नुकसान पहुंचे। जहां हिंसा हो, उन चीजों का त्याग करें। स्विच ऑफ और ऑन करना भी एक हिंसा है। मन, वचन और काया तीनों से ध्यान रखना है। उन्होंने कहा कि सिर्फ विचार मात्र भी एक हिंसा है। सत्य वचन लेकिन अप्रिय नहीं बोलने चाहिए। वचन…
Read More
श्री मेवाड़ हेलीकाप्टर सर्विसेज उदयपुर के 10  वर्ष पूर्ण,श्रीजी लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने की नई वेबसाईट लॉन्च

श्री मेवाड़ हेलीकाप्टर सर्विसेज उदयपुर के 10  वर्ष पूर्ण,श्रीजी लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने की नई वेबसाईट लॉन्च

उदयपुर। शुन्य से दस तक के सफर में आज श्री मेवाड़ हेलीकाप्टर सर्विसेज उदयपुर के 10  वर्ष पूर्ण होने पर सिटी पैलेस उदयपुर में आयोजित एक समारोह में श्री जी हुज़ूर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कंपनी की डिजिटल मेवाड़ हेलीकोप्टर सर्विसेज एप्प व नई वेबसाइट की शुरुआत की। कंपनी के फाउंडर कैप्टिन विक्रांत शाकद्विपी ने भविष्य में अपनी योजनाआंे और उदयपुर को प्राइवेट एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने व राजस्थान की अन्य जगहों पर भी हेलीकाप्टर और चार्टर सुविधा उपलब्ध करने की जानकारी दी। सीईओ प्राची शाकद्वीपी ने एप्प के बारें में जानकारी साजा की कि अब घर बैठे सभी लोग…
Read More
बड़ोदिया की स्वस्तिक कॉलोनी में गणेशोत्सव की धूम

बड़ोदिया की स्वस्तिक कॉलोनी में गणेशोत्सव की धूम

33 यजमान परिवारों ने किया गजानन का अभिषेक, गणपति को लगाया 1008 मोदकों का भोग बांसवाड़ा 2 सितंबर। जिले के बड़ोदिया कस्बे की स्वस्तिक कॉलोनी में गणेशोत्सव के तहत मंगलवार को विशेष पूजा-अनुष्ठान संपन्न हुए। पिछले 27 वर्षों से इस कॉलोनी में आस्था और उल्लास के साथ प्रतिवर्ष सृजन युवा मंच द्वारा विधिविधान से श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना के साथ गणेशोत्सव आयोजित किया जाता रहा है। 33 यजमान परिवारों ने किया गणपति अभिषेक : गणेशोत्सव के तहत आज यहां मुख्य यजमान श्रीमती शांता देवी–लीलाराम शर्मा के नेतृत्व में 33 यजमान परिवारों ने मिलकर विशेष पूजा-अर्चना की। पंडित किशोर शुक्ला…
Read More
डाया बांध में मिला युवक का शव, हत्या के शक में परिजनों ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन

डाया बांध में मिला युवक का शव, हत्या के शक में परिजनों ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन

सलूम्बर, 2 सितंबर : सलूम्बर जिले में एक युवक की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। जिले के लसाड़िया उपखंड के देवली गांव निवासी यशवंत चौधरी (23) की मौत को लेकर उसके परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। यशवंत का शव 1 अगस्त को डाया बांध के पास मिला था, जिसके बाद से ही परिवार लगातार न्याय की गुहार लगा रहा है। मृतक के पिता भगवतीलाल चौधरी ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपकर इस मामले में गहन जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि यशवंत 28 जुलाई को उदयपुर जाने के लिए घर से निकला…
Read More
3 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, 3 गिरफ्तार

3 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, 3 गिरफ्तार

उदयपुर, 2 सितंबर : अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खेरवाड़ा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 21 कार्टून अंग्रेजी शराब जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त की गई शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 11 लाख रुपये आंकी गई है। थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ के नेतृत्व में टीम ने खांडी ओबरी टोल नाके पर चेकिंग के दौरान एक सफेद कार को रोका। तलाशी में कार से विभिन्न ब्रांड की 21 कार्टून अंग्रेजी शराब और तीन फर्जी नंबर प्लेट…
Read More
एसआई भर्ती-2021 विवाद: चयनित अभ्यर्थियों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

एसआई भर्ती-2021 विवाद: चयनित अभ्यर्थियों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

उदयपुर, 2 सितंबर : राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती-2021 को रद्द किए जाने के खिलाफ चयनित अभ्यर्थियों ने मंगलवार को उदयपुर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ पहुंचे और भर्ती बहाली की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने पर अड़ गए। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में अभ्यर्थियों और पुलिस अधिकारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। भूपालपुरा थाना प्रभारी आदर्श कुमार ने केवल पांच प्रतिनिधियों को अंदर भेजने की अनुमति दी, जबकि अभ्यर्थी सामूहिक रूप से कलेक्टर से मिलना चाहते थे। इसी मुद्दे पर एक महिला एसआई और सीआई आदर्श…
Read More
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला कोच गिरफ्तार, 9 दिन बाद पुलिस के हाथ लगा

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला कोच गिरफ्तार, 9 दिन बाद पुलिस के हाथ लगा

—पुलिस ने 2500 किलोमीटर पीछा कर दूसरे राज्य से दबोचा उदयपुर, 2 सितंबर : शहर के एक निजी स्कूल में 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को उदयपुर पुलिस ने 9 दिनों तक 2500 किलोमीटर पीछा करने के बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान आलोक स्कूल में वेट लिफ्टिंग कोच प्रदीप सिंह झाला (52) के रूप में हुई है, जो कई राज्यों में भागने के बाद उदयपुर के कोर्ट चौराहे से पकड़ा गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे हिरासत में भेज दिया गया। यह मामला तब सामने आया जब…
Read More
डूंगरपुर पुलिस ने 10 लाख के फर्जी महिला समूह घोटाले का आरोपी एजेंट दबोचा

डूंगरपुर पुलिस ने 10 लाख के फर्जी महिला समूह घोटाले का आरोपी एजेंट दबोचा

डूंगरपुर कोतवाली पुलिस ने अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर रहे सीकर निवासी कृष्ण कुमार रेगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ग्रामीण महिलाओं के नाम पर फर्जी स्वयं सहायता समूह बनाकर करीब 10 लाख 43 हजार रुपए का गबन किया। कंपनी के प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस की विशेष टीम ने लगातार निगरानी रखी और आखिरकार दो साल बाद उसे दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 में आरोपी ने कंपनी की अनुमति के बिना भोराई, देवसोमनाथ और आसपास के गांवों में महिला समूह…
Read More
जन्मदिन के अगले दिन लापता हुआ कॉलेज छात्र, माही नदी में 18 घंटे से तलाश जारी

जन्मदिन के अगले दिन लापता हुआ कॉलेज छात्र, माही नदी में 18 घंटे से तलाश जारी

नीलकंठ पुल पर बाइक और चप्पलें मिलीं, दोस्त को भेजे आखिरी मैसेज ने बढ़ाई चिंता डूंगरपुर, 2 सितंबर। जिले के चितरी इलाके में माही नदी के नीलकंठ-सिलोही पुल पर 21 वर्षीय हिमांशु पाटीदार लापता हो गया। सोमवार को उसका जन्मदिन था। अगले ही दिन वह अचानक घर से निकला और शाम तक उसकी बाइक और चप्पलें पुल पर मिलीं। तब से सिविल डिफेंस और गोताखोर लगातार 18 घंटे से उसकी तलाश कर रहे हैं। थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार के अनुसार, हिमांशु ने पुल पर बाइक रोकने के बाद अपने दोस्त को 28 और 11 सेकंड के दो ऑडियो मैसेज भेजे। उसमें…
Read More
error: Content is protected !!