11 संत-महंतों द्वारा 108 दीपों की महाआरती के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित
-संस्कृति को बचाने के संकल्प के साथ हुआ कार्यक्रम उदयपुर। शांति नगर सेवा समिति द्वारा नवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें संत-महंतों की दिव्य उपस्थिति में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना विधिवत रूप से करवाई गई। समिति के अध्यक्ष शशांक साहू ने इस अवसर पर कहा कि संत और महंत हमारी सनातन संस्कृति के ऐसे दीपक हैं, जो स्वयं जलकर समाज को धर्म और संस्कृति का प्रकाश देते हैं। हर हिंदू अनुष्ठान संतों की उपस्थिति से ही पूर्णता प्राप्त करता है। इस अवसर पर मेवाड़ महामंडलेश्वर श्री महंत 108 नौनिधि दास, श्री महंत 108 हर्षिता…
