
हिंदी दिवस पर साहित्य मंडल, श्रीनाथद्वारा का ‘हिंदी लाओ, देश बचाओ’ दो दिवसीय समारोह
नाथद्वारा 11 सितंबर। हिंदी दिवस पर साहित्य मंडल, श्रीनाथद्वारा का 'हिंदी लाओ देश बचाओ' दो दिवसीय समारोह 13 एवं 14 सितंबर को संस्थान के प्रेक्षागार में आयोजित किया जाएगा। संस्था के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने बताया कि उपनिषद में विभिन्न साहित्यिक चर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नगर भ्रमण, पुस्तक प्रदर्शनी के साथ-साथ 14 राज्यों के 67 साहित्य मनीषियों को मानद उपाधियों और अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समरोह में राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पोर्टब्लेयर - अंडमान, जम्मू कश्मीर, असम, पश्चिम बंगाल और गुजरात राज्यों साहित्यकार सम्मानित होंगे। प्रथम दिन उपनिषद् चर्चा…