क्रोध को क्षमा से शमन करें: प्रशांत अग्रवाल
नारायण सेवा संस्थान में दिव्यांग वार्ता का समापन उदयपुर, 28 जुलाई। "एक समय में अनेक कार्यों में उलझने के बजाय एक लक्ष्य तय कर उसे सतत प्रयासों से पूरा करना ही सफलता की कुंजी है। विफलता या पराजय केवल एक पड़ाव है, अंतिम परिणाम नहीं। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।" यह प्रेरणास्पद विचार नारायण सेवा संस्थान में आयोजित 'अपनों से अपनी बात' कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने दिव्यांगजनों और उनके परिजनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। अग्रवाल ने कहा कि क्रोध मानव का सबसे बड़ा शत्रु है, जिसे क्षमा और संयम से…
