रजत पालकी में सवार हो महाकालेश्वर ने की मंदिर परिक्रमा
उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर में आज श्रावण के प्रथम सोमवार को आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर की विधि विधान परम्परागत रूप से अभिजित मुर्हूत में रजत पालकी में सवार हो आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर ने की मंदिर परिक्रमा। प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि श्रावण महोत्सव श्रावण मास शिवजी के साथ माँ पार्वती को भी समर्पित है। शिव भक्त श्रावण महीने में सच्चे मन लग्न और पूरी श्रद्धा भाव के साथ महादेव का व्रत करता है, उसे शिव का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होता है। विवाहित महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने और अविवाहित महिलाएं अच्छे वर के…
