राशन डीलर्स की बैठक : नव पदस्थापित प्रवर्तन निरीक्षक ने किया संबोधित
(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, पंचायत समिति सभागार खेरवाड़ा में प्रवर्तन निरीक्षक दीपिका रोत द्वारा खेरवाड़ा नयागांव उपखंड के राशन डीलरों की आवश्यक बैठक ली गई। बैठक में राशन डीलर को निर्देशित करते हुए कहा कि पुराने एनएफएसए आवेदन ईमित्र पर सेंड बैक हुए हैं, ई-मित्र से संपर्क कर आवेदक को सूचित कर आवेदन में कमी पूर्ति पूर्ण कर ईमित्र से सेंड प्रोसेस करवाने, गेहूं आते ही पोस मशीन में रिसीव करने के लिए सभी राशन डीलरों को पाबंद किया गया। उपभोक्ताओं को समय पर गेहूं वितरण कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरते। जिन राशन की दुकानों पर सक्षम परिवार…
