Year: 2024

प्रताप गौरव केन्द्र में अन्नकूट महोत्सव, भक्तों ने की महाआरती

प्रताप गौरव केन्द्र में अन्नकूट महोत्सव, भक्तों ने की महाआरती

उदयपुर, 10 नवम्बर। उदयपुर का महाराणा प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ रविवार को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम बना, अवसर था यहां स्थित भक्तिधाम में अन्नकूट महोत्सव के आयोजन का। यहां विराजित आराध्यों के सन्मुख नाना प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। महाआरती में भक्तों ने स्तुतिगान से भक्तिधाम को गुंजा दिया। प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि भक्तिधाम में मेवाड़ के प्रमुख नौ आराध्य देवताओं के मंदिर स्थित हैं। इनमें गजाननजी, श्रीनाथजी, चारभुजा जी, द्वारकाधीश जी, एकलिंग जी, सांवलिया जी, चामुण्डा माताजी, केसरिया नाथ (ऋषभदेवजी) और राम दरबार की दिव्य मूर्तियां…
Read More
माता जी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव

माता जी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव

माताजी को धराया छप्पन भोग का प्रसाद उदयपुर 10 नवम्बर / गणेश नगर पहाडा़ स्थित कालका माता मंदिर में  रविवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें माताजी को छप्पन भोग के प्रसाद का भोग लगा महाआरती की गई। मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गोड़ ने बताया कि पूरे मंदिर परिसर में लाईट लगाई गई व माताजी का विशेष श्रृंगार किया गया। माताजी को बेसन चक्की, काजु कतली, लडडु, घेवर, नमकीन, फ्रुट सहित 56 तरह के मीठे व नमकीन पकवानों का भोग धराया गया। आरती पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।
Read More
राजस्थान में पिछले दस महीनों से कोई सरकार नाम की चीज ही नहीं है – गोविंद सिंह डोटासरा

राजस्थान में पिछले दस महीनों से कोई सरकार नाम की चीज ही नहीं है – गोविंद सिंह डोटासरा

मेवाड़ का विकास सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है - कचरू लाल चौधरी इस उपचुनाव में जनता भाजपा को हराकर सबक सिखाएगी - रघुवीर सिंह मीणा कांग्रेस का विजन विकास का विजन है - ताराचंद मीणा सलूंबर उपचुनाव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में करी जनसभा उदयपुर। 10 नवंबर। राजस्थान उपचुनाव -2024 के क्रम में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष के अंतर्गत आने वाली सलूंबर विधानसभा क्षेत्र के सरसिया ग्राम पंचायत में आज प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रेशमा मीणा के समर्थन में जनसभा करी।…
Read More
 मनोरंजन से भरपूर रहा एक बटा विकास समिति का दीपावली स्नेहमिलन समारोह

 मनोरंजन से भरपूर रहा एक बटा विकास समिति का दीपावली स्नेहमिलन समारोह

उदयपुर। गोवर्धन विलास हाउसिंग सोसायटी की एक बटा विकास समिति का आज एक बटा पार्क में पारिवारिक दीपावली स्नेहमिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह महिलाओं द्वारा दी गई मनोरंजक प्रस्तुतियों से भरपूर रहा। समारोह में सोसायटी अध्यक्ष जीवनसिंह पोखरना,सचिव भोलादीप साहनी के नेतृत्व में क्षेत्र की महिला टीम ने विभिन्न प्रकार के मनोरंजक गेम्स का आयोजन किया। जिसमें समिति सदस्यों ने बढ़़चढ़ कर भाग लिया। सदस्यों के लिये रूमाल झपटना, गाना गाने तथा हाउजी खेल का आयोजन किया। इस अवसर पर रोचक खेल, प्रतियोगिता, रोचक प्रश्नोत्तरी के आयोजन के साथ लक्की ड्रा निकाला गया। नन्हें-नन्हें बच्चों ने भी गीत,कवितायें सुनाकर…
Read More
‘राजस्थानी फुलझड़ी’ पुस्तक का किया विमोचन

‘राजस्थानी फुलझड़ी’ पुस्तक का किया विमोचन

फतहनगर। शनिवार को फतहनगर निवासी अंकुर पारीक की पुस्तक ‘राजस्थानी फुलझड़ी’ का जयपुर के सांगानेर स्थित प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान क्लास 24 के सभागार में गरिमामय विमोचन समारोह सम्पन्न हुआ। देष के विख्यात अरिहन्त प्रकाषन द्वारा प्रकाषित सामान्यज्ञान की यह मेगा बुक आरएएस सहित राजस्थान प्रदेष स्तरीय सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की आल इन वन कृति है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष राजीव चैधरी थे। मंचस्थ अतिथियों में भूवनेष शर्मा,सीईओ क्लास 24, करण सीई ओ जोनटेक, ओमप्रकाष -सहयोग संस्था, लेखक के पिता डाॅ.बनवारी पारीक ‘नवल’, उमेष चैहान, गणेषलाल, प्रदीप कुमार आदि थे। रामलाल, कानाराम, अरिहंत के विजय सिरोही,…
Read More
डूंगरपुर: इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और सोशल मीडिया पर राजनीतिक विज्ञापनों का अधिप्रमाणन आवश्यक

डूंगरपुर: इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और सोशल मीडिया पर राजनीतिक विज्ञापनों का अधिप्रमाणन आवश्यक

-12 और 13 नवम्बर के समाचार पत्रों में विज्ञापन के लिए भी अधिप्रमाणन जरूरी डूंगरपुर, 9 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के आदेशों की अनुपालना में प्रत्येक राजनीतिक दल को अपने प्रचार-प्रसार के विज्ञापनों का अधिप्रमाणन करवाना आवश्यक है। वहीं, प्रत्याशी की ओर से राजनीतिक विज्ञापन का अधिप्रमाणन करवाना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक राजनीतिकदल को चुनावी विज्ञापन का न्यूज चौनल, एफएम पर प्रसारण से पूर्व विज्ञापन को एमसीएमसी कमेटी से अधिप्रमाणित करवाना होगा। सोशल मीडिया, ब्लक एसएमएस, ऑडियो अथवा वीडियो संदेश सहित ई-पेपर में दिये जाने वाले विज्ञापनों का भी प्रकाशन एवं प्रसारण से…
Read More
राजसमंद: कुंभलगढ़ महोत्सव 1 से 3 दिसंबर तक होगा आयोजित – तैयारियों को लेकर बैठक

राजसमंद: कुंभलगढ़ महोत्सव 1 से 3 दिसंबर तक होगा आयोजित – तैयारियों को लेकर बैठक

-फेस्टिवल का भव्य आयोजन हो, पर्यटकों की सुविधाओं का पुख्ता ध्यान रखें, कार्यक्रमों में कोई कमी न रहे :कलक्टर राजसमंद, 9 नवंबर। आगामी 1 से 3 दिसंबर तक आयोजित होने वाले कुंभलगढ़ महोत्सव की तैयारियों के संबंध में जिला कलक्टर श्री बालमुकुंद असावा ने शनिवार को कुंभलगढ़ उपखंड अधिकारी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और महोत्सव की सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इस दौरान एडीएम नरेश बुनकर, जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा, एसडीओ गोविंद सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, पर्यटन उप निदेशक शिखा सक्सेना, सहित कई विभागों के…
Read More
राजसमंद: कलक्टर बालमुकुंद असावा के ‘पालनहार विशेष अभियान’ के सकारात्मक परिणाम

राजसमंद: कलक्टर बालमुकुंद असावा के ‘पालनहार विशेष अभियान’ के सकारात्मक परिणाम

-छह माह में 538 बच्चे हुए थे लाभान्वित, कलक्टर ने अभियान चलाकर एक माह में ही जोड़ दिए 400 से अधिक -अनाथ सहित अन्य पात्रता श्रेणी के जरूरतमंद बच्चे हो रहे लाभान्वित राजसमंद, 9 नवंबर। जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा का संवेदनशील दृष्टिकोण जरूरमंद, अनाथ और बेसहारा बच्चों के प्रति एक विशेष उदाहरण प्रस्तुत करता है। उनके नेतृत्व में जिले में पालनहार योजना को पूरी मजबूती के साथ लागू किया जा रहा है, ताकि समाज के इन वंचित वर्गों तक सरकार की हर संभव सहायता पहुंच सके। असावा ने सुनिश्चित किया है कि इन बच्चों को न केवल आर्थिक सहायता मिले…
Read More
डूंगरपुर: मतदान पूर्व 72, 48 और 24 घंटे की एसओपी में कोई कोताही न बरतें- सामान्य प्रेक्षक

डूंगरपुर: मतदान पूर्व 72, 48 और 24 घंटे की एसओपी में कोई कोताही न बरतें- सामान्य प्रेक्षक

-सामान्य प्रेक्षक श्री के. विवेकानंदन और व्यय प्रेक्षक श्री स्वप्निल शरद बावकर ने की तैयारियों की समीक्षा डूंगरपुर, 9 नवम्बर। जिले की चौरासी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के तहत 198 पोलिंग स्टेशन लोकेशन के 251 मतदान केंद्रों पर 13 नवम्बर को मतदान होगा। इनमें 7 ऐेसे सहायक मतदान केन्द्र शामिल हैं, जहां 1450 से ज्यादा मतदाता पंजीकृत हैं।  भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से चौरासी विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री के. विवेकानंदन और व्यय प्रेक्षक श्री स्वप्निल शरद बावकर ने शनिवार को तैयारियों की समीक्षा की। सामान्य प्रेक्षक से विवेकानंदन ने कहा कि मतदाताओं को भय रहित…
Read More
डूंगरपुर: चाइल्ड हेल्पलाइन ने राह भटके बालक को दिया सहारा

डूंगरपुर: चाइल्ड हेल्पलाइन ने राह भटके बालक को दिया सहारा

डूंगरपुर, 9 नवम्बर। बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर एक गुमशुदा बालक उम्र लगभग 15 वर्ष असहाय अवस्था में मिलने की सूचना प्राप्त हुई। कॉलर द्वारा बताया गया कि बालक डूंगरपुर शहर के श्री हरिदेव जोशी राजकीय सामान्य चिकित्सालय के सामने असहाय स्थिति में बैठा हुआ है और बालक को मदद की आवश्यकता है। इस पर बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक पिंकी मीणा ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक मेहुल शर्मा के नेतृत्व में टीम केस पर्यवेक्षक महेन्द्र कलाल बालक के पास पहुंचे व बालक को सहायता दी। जिसके बाद बालक को चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय लाया…
Read More
error: Content is protected !!