यूएनएफपीए की डिप्टी कंट्री रिप्रेजेंटेटिव व राजस्थान राज्य प्रमुख का दौरा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाई का किया निरीक्षण उदयपुर, 14 नवम्बर। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (युएनएफपीए) की डिप्टी कंट्री रिप्रेजेंटेटिव लोर्ना रोल्स और यूएनएफपीए राजस्थान के राज्य प्रमुख डॉ. दीपेश गुप्ता गुरूवार को उदयपुर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नाई का निरीक्षण कर संस्थान पर प्रदान की जा रही सेवाओं विशेषकर यौन और प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामणिया ने बताया कि निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी-प्रभारी ने भी संस्थान स्तर पर प्रदान की जा रही यौन और प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार…
