भारतीय संस्कृति, परम्परा, विरासत विश्व में अनूठी – प्रो. सारंगदेवोत
मकर संक्रांति पर अन्तरविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने कार्यकर्ताओं के साथ खेला क्रिकेट व सितोलिया उदयपुर 15 जनवरी / मंकर संक्रांति पर्व पर जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी के संघटक लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के ख्ेाल मैदान पर सोमवार को अकादमिक एवं गैर अकादमिक कार्यकर्ताओं के बीच आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शुभांरभ कुलपति कर्नल प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने क्रिकेट, सितोलिया खेल कर किया। प्राचार्य प्रो. सरोज गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर कार्यकर्ताओें के बीच आयोजित क्रिकेट, सितोलिया, कुर्सी रेस, रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में बढचढ कर हिस्सा लिया। विजयी प्रतिभागियों को…
