पहले दिन ही अवैध खनन गतिविधियों में लिप्त 100 से अधिक वाहन मशीनरी जब्त, समूचे प्रदेश में ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी
अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ अभियान -300 टन से अधिक अवैध भण्डारित बजरी जब्त, गार्नेट के अवैध स्टॉक पर भी कार्यवाही -आधा दर्जन से अधिक बड़ी मशीनरी की जब्ती जयपुर, 15 जनवरी। अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ सोमवार से शुरु राज्यव्यापी संयुक्त अभियान के पहले दिन ही आरंभिक सूचनाओं के अनुसार समूचे प्रदेश में ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए 100 से अधिक वाहन मशीनरी जब्त करने के साथ ही बड़ी मात्रा में खनिज जब्ती की कार्यवाही की गई है। आधा दर्जन से अधिक बड़ी मशीनरी जब्ती की कार्यवाही की गई है। खान सचिव श्रीमती आनन्दी ने बताया कि समूचे प्रदेश में…
