Year: 2024

नारायण सेवा का आर्टिफिशियल लिंब फिटमेंट शिविर 2 मार्च को

नारायण सेवा का आर्टिफिशियल लिंब फिटमेंट शिविर 2 मार्च को

डिविनिटी पवेलियन बैंक्वेट हॉल लेक टाउन में 350 से ज्याद को लगेंगे कृत्रिम हाथ-पैर उदयपुर, 20 फरवरी।  देश-विदेश में दिव्यांगजनों और मानव सेवा के लिए पहचाने जाने वाले उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान में संचालित जायसवाल सेवा हॉस्पिटल द्वारा वेस्ट बंगाल के दिव्यांगों के लिए 2 मार्च को नि:शुल्क नारायण आर्टिफिशियल लिम्ब फिटमेंट का विशाल शिविर कोलकाता में आयोजित होगा। यह शिविर डिविनिटी पवेलियन बैंक्वेट हॉल लेक टाउन में  2 मार्च को प्रातः 8:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक चलेगा। जिसमें संस्थान के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रशांत अग्रवाल की उपस्थिति रहेगी। प्रेस क्लब में मंगलवार को…
Read More
आमजन तक डाकघर की सुविधाएं पहुंचाने के लिए 21 व 22 को लगेंगे शिविर

आमजन तक डाकघर की सुविधाएं पहुंचाने के लिए 21 व 22 को लगेंगे शिविर

उदयपुर, 20 फरवरी। केन्द्र सरकार की ओर से नागरिकों तक डाकघर की सभी सुविधाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से 21 व 22 फरवरी को वृहद मेले का आयोजन किया जाएगा। उदयपुर मण्डल के प्रवर अधीक्षक अक्षय भानुदास गाडेकर ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ स्थानो तक आर्थिक सुरक्षा व वित्तीय समावेशन सुनिश्चित करवाना है। इस कैंप के अंतर्गत मानपुरा शाखा डाकघर, चंगेड़ी शाखा डाकघर, नांदेश्मा, बंबोरा, देवगढ़, छाणी गाँवगुड़ा, उपडाकघर, कांकरोली प्रधान डाकघर एवं उदयपुर प्रधान डाकघर मे कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मण्डल स्तर पर शास्त्री सर्कल उपडाकघर में 22 फरवरी को उदयपुर सांसद…
Read More
दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना में आवेदन आमंत्रित

दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना में आवेदन आमंत्रित

उदयपुर, 20 फरवरी। जिला उद्योग केन्द्र की ओर से डॉ. भीमराव अम्बेड़कर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 के तहत आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विकास कार्यक्रमों एवं कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के जीवन स्तर में वृद्धि करने के उद्देश्य से राज्य के गैर-कृषि क्षेत्रों यथा विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार के विकास में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग का योगदान एवं प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करने हेतु इस योजना के माध्यम से लक्षित वर्गों को उद्योग, सेवा एवं व्यापारिक गतिविधियों से सम्बन्धित परियोजना…
Read More
शैक्षणिक धरोहर संरक्षण यात्रा में मेवाड़ दर्शन

शैक्षणिक धरोहर संरक्षण यात्रा में मेवाड़ दर्शन

उदयपुर, 20 फरवरी। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग एवं इतिहास शोध परिषद् के माध्यम से मुहिम कार्यक्रम के अंतर्गत वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के अवसर पर विभाग द्वारा शैक्षणिक धरोहर संरक्षण यात्रा का आयोजन किया गया। इसके तहत मेवाड़ के आराध्य एकलिंगजी मंदिर, इन्द्र सरोवर; बप्पा रावल समाधि व पैनोरमा एवं मेवाड़ की प्राचीन राजधानी एवं सांस्कृतिक केंद्र नागदा के सास-बहू मंदिर का ऐतिहासिक व सांस्कृतिक भ्रमण किया गया। यहां छात्रों को प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति से परिचित करवाया गया साथ ही इनके संरक्षण की प्रतिज्ञा भी दिलाई गई एवं विरासत के प्रति आमजन में जागरूकता पैदा…
Read More
महाराणा प्रताप पर ऑनलाइन स्मरणांजलि कार्यक्रम में प्रताप का पुण्य स्मरण

महाराणा प्रताप पर ऑनलाइन स्मरणांजलि कार्यक्रम में प्रताप का पुण्य स्मरण

उदयपुर, 20 फरवरी। महाराणा प्रताप न केवल मेवाड़ बल्कि पूरे देश के स्वाधीनता नायक के रूप में जाने जाते हैं और संसार उनसे इसी रूप में प्रेरणा पाता है। वे अपने अमर मूल्यों के लिए मानव मात्र के लिए सदा सर्वदा प्रेरक हैं। यह बात माघ शुक्ल एकादशी पर महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित ऑनलाइन महाराणा प्रताप स्मरणांजलि में वक्ताओं ने कही। शोधकर्ता प्रो. चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि पितामह भीष्म और प्रातः स्मरणीय प्रताप की पुण्यतिथि एक ही दिन, जया एकादशी को पड़ती है। यदि भीष्म अपनी प्रतिज्ञा के लिए जाने जाते हैं तो प्रताप भी…
Read More
राष्ट्रीय लोक अदालत 9 को, तैयारियां जोरों पर

राष्ट्रीय लोक अदालत 9 को, तैयारियां जोरों पर

विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने ली अधिवक्ताओं की बैठक उदयपुर, 20 फरवरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 9 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री चंचल मिश्रा के निर्देशन में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु निरंतर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता रैलियां निकाली जा रही हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं अन्य माध्यमों से न्यायिक अधिकारीगण एवं प्रशासनिक अधिकारीगण की मीटिंग ली जा रही…
Read More
विद्यापीठ में होगा मीरा के जीवन पर प्रमाणिक ग्रन्थ का प्रकाशन – प्रो. सारंगदेवोत

विद्यापीठ में होगा मीरा के जीवन पर प्रमाणिक ग्रन्थ का प्रकाशन – प्रो. सारंगदेवोत

मीरा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन मीरा का समग्र ही स्त्री चेतना का आदर्श - प्रो. मंजू चतुर्वेदी उदयपुर/20.02.2024/ जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विवि द्वारा स्थापित मीरा अध्ययन एवं शोध पीठ की ओर से मंगलवार को कुलपति सचिवालय के सभागार में ‘‘वैष्णव भक्ति परम्परा में मीरा का स्थान’’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन सत्र की मुख्य अतिथि प्रो. मंजू चतुर्वेदी ने कहा कि मीरा को जानना है तो समग्र रूप से जानिये, उन्हें टुकड़ों में नहीं पहचाना जा सकता। मीरा का समग्र रूप स्त्री चेतना का आदर्श है। मीरा के…
Read More
अब शिक्षकों को रविवार की छुट्टी के दिन नहीं आना होगा निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें लेने

अब शिक्षकों को रविवार की छुट्टी के दिन नहीं आना होगा निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें लेने

भींडर,सलूंबर और लसाड़िया ब्लॉक के विद्यालयों के शिक्षको को राहत,संगठन की मांग पर त्वरित संशोधित आदेश निकालने पर शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने जताया आभार फतहनगर। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा उदयपुर ने पूर्व में भींडर,सलूंबर और लसाड़िया ब्लॉक के विद्यालयों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें प्राप्त करने के लिए राजस्थान पाठ्य पुस्तक मंडल केंद्र सेक्टर-4,उदयपुर पर 25 फरवरी और 3 मार्च रविवार को उपस्थित होने का आदेश निकाला था जिससे शिक्षकों में रोष उत्पन्न हो रहा था। जिला कोषाध्यक्ष मंगल कुमार जैन ने जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला को शिक्षकों की परेशानी बताते हुए रविवार को 60 से 100 किलोमीटर…
Read More
चंगेड़ी में मंदिर स्थापना कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न

चंगेड़ी में मंदिर स्थापना कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न

फतहनगर। चंगेड़ी में विशाल भजन संध्या एवं ठाकुर जी की पदरावणी के साथ ही मंदिर स्थापना कार्यक्रम का समापन किया गया। चक्र भवानी सत्संग मंडल बड़वाई (मेवाड़) के गायक कलाकार धनराज जोशी, सोनू जोशी, पुनीत मेनारिया, गणपत जोशी द्वारा प्रस्तुत सत्संग का रावत राजपूत समाज के महिला एवं पुरूषों ने आनंद लिया। संभागीय अध्यक्ष भेरूसिंह गोपालपुर, उपाध्यक्ष कैलाश सिंह नवानिया, युवा अध्यक्ष कैलाश सिंह बराडा, बलवंत सिंह जैतपुर भंवर सिंह देवरिया, कालू सिंह कपासन, जमना सिंह रईतलियास, रतन सिंह जीवा खेड़ा, छगन सिंह नवानिया, सुरेंद्र सिंह नेतावाल, मोहनसिंह मुगना, हरिसिंह चगेड़ी,गोवर्धन सिंह चंगेड़ी, प्रकाश सिंह भांडावास,गोविंद सिंह भांडावास, करणसिंह डांग,…
Read More
रात में संभलकर घूमने जाएं, हो सकता है तेंदुए से सामना

रात में संभलकर घूमने जाएं, हो सकता है तेंदुए से सामना

उदयपुर। शहर में अब रात में घूमने जाएं तो संभलकर। आपका सामना तेंदुए से हो सकता है। बीती रात फतहसागर किनारे रानी रोड पर तेंदुआ देखा गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसकी वीडियो भी बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। लोगों का कहना है कि फतहसागर की रानी रोड का पहाड़ी इलाका तेंदुए का घर रहा है, जहां तेंदुए का आना असामान्य नहीं। संभव है कि पानी पीने के लिए तेंदुआ फतहसागर आया हो। रानी रोड का यह इलाका वन विभाग के अलावा फार्म हाउस और होटल या रेस्टोरेंट का है, जहां देर रात तक लोग…
Read More
error: Content is protected !!