Year: 2024

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने प्रभु श्री राम दरबार और श्रीराधा-कृष्ण की पूजा अर्चना

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने प्रभु श्री राम दरबार और श्रीराधा-कृष्ण की पूजा अर्चना

उदयपुर. पिछोला झील के गणगौर घाट स्थित श्रीराम दरबार और श्रीराधा कृष्ण मंदिर का पाटोत्सव भक्ति-भाव के साथ मनाया जा रहा है। पाटोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को विशाल भजन संध्या हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ थे। इस अवसर पर डॉ. मेवाड़ ने प्रभु श्री राम दरबार और श्रीराधा कृष्ण भगवान की पूजा-अर्चना कर मेवाड़ में सुख-समृद्धि की कामना की। मेवाड़ ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की विशाल मन्दिर में विराजमान करने का 500 साल का संकल्प पूर्ण होने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आयोजक…
Read More

उदयपुर में अमित शाह का रोड शो, बोले- कांग्रेस का सुपड़ा साफ होने वाला है

सुभाष शर्मा उदयपुर, 20 अप्रेल : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज उदयपुर में रोड शो के दौरान आगामी चुनावों में एनडीए गठबंधन को 400 से ज्यादा सीटें मिलने का दावा किया। उन्होंने कहा, "एक बार फिर राजस्थान में कांग्रेस का सुपड़ा साफ होने वाला है।" साथ ही, उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी मन्नालाल रावत के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रत्याशी मन्नालाल रावत, कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी और पार्टी के वरिष्ठ नेता शाह के साथ रथ पर मौजूद रहे। रोड…
Read More
नारायण चिल्ड्रन एकेडमी के बच्चों की शिक्षा में स्कूल बस भेंट

नारायण चिल्ड्रन एकेडमी के बच्चों की शिक्षा में स्कूल बस भेंट

उदयपुर, 20 अप्रेल। नारायण सेवा संस्थान द्वारा संचालित नारायण चिल्ड्रन एकेडमी में पढ़ रहे मजदूर और गरीब के बच्चों को निशुल्क शिक्षा सेवा के लिए शनिवार को 52 सीटर स्कूली बस लोकार्पित की गई। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने नई बस का वैदिक मंत्रों से पूजा अर्चना कर बस का उद्घाटन किया। इस मौके पर विद्यार्थी, शिक्षक, एकेडमी की प्राचार्य अर्चना गोलवलकर, महा गंगोत्री हेड रजत गौड़, दिनेश वैष्णव, रोहित तिवारी, जसबीर सिंह, जितेंद्र वर्मा, अनिल आचार्य मौजूद थे। स्कूल के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुतियां भी दी। विदेश विभाग प्रभारी रवीश कावडीया ने बताया कि स्कूल बस का सहयोग यूएसए…
Read More
उदयपुर डांस फेस्टिवल का पोस्टर लॉन्च, अर्बन स्क्वायर मॉल में होगा रंगारंग कार्यक्रम

उदयपुर डांस फेस्टिवल का पोस्टर लॉन्च, अर्बन स्क्वायर मॉल में होगा रंगारंग कार्यक्रम

उदयपुर। एम स्क्वेयर प्रोडक्शन एंड इवेंट्स और कत्थक आश्रम की ओर से शहर में 28 अप्रैल को होने वाले उदयपुर डांस फेस्टिवल को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। शनिवार को लवदीप शर्मा और अक्षय सेठिया ने यूडीएफ का पोस्टर विमोचन किया। उदयपुर डांस फेस्टिवल का आयोजन शहर के प्रतिष्ठित अर्बन स्क्वायर मॉल में होने जा रहा है। आयोजन सचिव प्रांजल शर्मा ने बताया कि उदयपुर में इस तरह का यहां पहला आयोजन है, जहां राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी के साथ बॉलीवुड थीम पर भी डांस होंगे। प्रांजल ने कहा कि सांस्कृतिक नृत्य भी शहरवासियों को देखने को मिलेंगे। इसके लिए…
Read More
बजरंग सेना मेवाड़ की शोभायात्रा सोमवार को

बजरंग सेना मेवाड़ की शोभायात्रा सोमवार को

बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शोभायात्रा का आयोजन सोमवार को किया जाएगा । बजरंग सेना मेवाड़ प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि पिछले 13 वर्षों से यह जन्मोत्सव मनाया जा रहा है, शोभायात्रा दोपहर 3.00 बजे बजरंग सेना मेवाड़ संभागीय कार्यालय पालिका बाजार, टाउन हाॅल लिंक रोड से प्रारंभ होगी जो कि मच्छी कट, अस्थल मंदिर, मुखर्जी चैक, सिंधी बाजार, बड़ा बाजार, घंटाघर, मोती चैहट्टा, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, बैंक तिराहा होता हुआ पुनः टाउन हाॅल लिंक रोड पर संपन्न होगा । जहां पर भक्तों के लिए महाप्रसादी का आयोजन होगा, शोभायात्रा में…
Read More
वो रहा पहाड़ी पर मतदाता का घर…

वो रहा पहाड़ी पर मतदाता का घर…

कर्तव्य पथ की कठिनाइयों को दरकिनार कर मतदान टीम चढ़ी पहाड़ी पर बुजुर्ग महिला की कराई होम वोटिंग उदयपुर, 20 अप्रैल। वो रहा मतदाता का घर...। नजर घुमाई तो सामने के छोर पर पहाड़ी दिखी। पहाड़ी के टॉप से दाहिने ढाल पर था वरिष्ठ नागरिक मतदाता केली देवी का घर। फिर भी मतदाल दल ने उसके घर जाकर मतदान कराया। कर्तव्य के प्रति समर्पण का यह उदाहरण शनिवार को उदयपुर जिले के गोगुन्दा विधानसभा अंतर्गत रावछ गांव में देखने को मिला। जिले में चल रही होम वोटिंग के तहत शनिवार को मतदान टीम रावछ पहुंची। टीम को होम वोटिंग का…
Read More
लेकसिटी में नाईट हेरिटेज वॉक आज

लेकसिटी में नाईट हेरिटेज वॉक आज

उदयपुर, 20 अप्रैल। लेकसिटी के समृद्ध शिल्प—स्थापत्य, कला—संस्कृति, बेनजीर परंपराओं के साथ—साथ पाक कला प्रविधियों से देश—दुनिया से रूबरू कराने के उद्देश्य से शहर के युवा सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स ने पहल करते हुए रविवार को नाईट हेरिटेज वॉक व ओल्ड सिटी फूड ट्रेल का आयोजन किया है। हेरिटेज वॉक के संयोजक तथा युवा प्रतिभावान ब्लॉगर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर संदीप सिंह राठौड़ ने बताया कि हमारी समृद्ध विरासत आने वाली पीढ़ी को रूबरू कराने के उद्देश्य से रविवार को शाम साढ़े पांच बजे जगदीश चौक से प्रारंभ होने वाली नाईट हेरिटेज वॉक व ओल्ड सिटी फूड ट्रेल के तहत सेंडी…
Read More
10 दिवसीय दिव्य याज्ञनिक अनुष्ठान का हुआ समापन

10 दिवसीय दिव्य याज्ञनिक अनुष्ठान का हुआ समापन

उदयपुर 20 अप्रेल /श्रीमहालक्ष्मी मन्दिर आश्रम लकड़वास के महंत श्री 1008 श्री श्री किशोरदास जी महाराज के सानिध्य में चैत्र प्रतिपदा एकम से विजयादशमी तक आयोजित 10 दिवसीय याज्ञनिक अनुष्ठान का समापन हुआ। एडवोकेट उदय सिंह देवड़ा ने बताया कि दस दिनों तक देश के विभिन कोनों से आये  संतों एवं महात्माओं का समागम हुआ, जिसमें नवचण्डी महायज्ञ, नवग्रह महायज्ञ, हवनात्मक सुन्दरकाण्ड पाठ की पूर्णाहुति दी गई जिसमें दूर दूर से आये हुए भक्तों ने इस अवसर का लाभ लिया। अनुष्ठान में विभिन्न आश्रम और मठांे से पधारे हुए दंडी स्वामी एवं मठाधीशों ने धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए…
Read More
सतरंगी सप्ताह के तहत दिव्यांगजन ट्राईसाईकिल मैराथन का आयोजन

सतरंगी सप्ताह के तहत दिव्यांगजन ट्राईसाईकिल मैराथन का आयोजन

चित्तौडगढ़, 20 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव-2024 के अन्तर्गत शनिवार को जिला कलक्टर आलोक रंजन एवं प्रभारी अधिकारी स्वीप एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद के निर्देशानुसार सतरंगी सप्ताह के तहत दिव्यांगजन मतदाताओं के शत प्रतिशत मतदान हेतु दिव्यांगजन ट्राईसाईकिल मैराथन का आयोजन किया। उक्त दिव्यांगजन मैराथन में प्रभारी स्वीप प्रकोष्ठ  राकेश पुरोहित सहायक प्रभारी अधिकारी सुगम मतदान एवं जिला परियोजना प्रबन्धक राजीविका महेन्द्र सिंह मेहता, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अशिन शर्मा एवं राउण्ड टेबल इंडिया संस्थान के अध्यक्ष अनुज ईनानी, कोषाध्यक्ष हर्ष हेड़ा, प्रतीक सिसोदिया, दीपक पगड़िया, शुभम पुंगलिया, अनिकेत झंवर, रौनक ईनानी, विशाखा कोठारी, सूचिता जैन,…
Read More
दिव्यांगजनों ने ट्राईसाइकिल रैली निकाल दिया मताधिकार का सन्देश

दिव्यांगजनों ने ट्राईसाइकिल रैली निकाल दिया मताधिकार का सन्देश

उदयपुर,20 अप्रैल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं नारायण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को दिव्यांगजन ने ट्राईसाइकिल रैली के माध्यम से लोकसभा चुनाव के आगामी चरण में अधिकाधिक मतदान का आह्वान किया। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि ट्राई साइकिल रैली को संस्थान के सेक्टर 4 मुख्यालय पर निगम आयुक्त राम प्रकाश एवं जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीर्ति राठौड़ ने झंडी दिखाकर रवाना किया । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि रैली ने हिरण मंगरी के विभिन्न सेक्टरों में परिभ्रमण किया। रैली में नारायण सेवा संस्थान के आवासीय विद्यालय…
Read More
error: Content is protected !!