चित्तौड़गढ़ : व्यय पर्यवेक्षकों ने किया अभ्यर्थी व्यय रजिस्टरों का तृतीय निरीक्षण
चित्तौड़गढ़ 24 अपै्रल। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक मुकेश राठोड एवं निलय बुनकर द्वारा बुधवार को लोकसभा आम चुनाव 2024 की संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ के अभ्यर्थियों के व्यय रजिस्टर एवं लेखा दलों द्वारा तैयार किये गये छाया प्रेक्षण रजिस्टरों का तृतीय निरीक्षण किया गया। साथ ही रजिस्टर का छाया प्रेक्षण रजिस्टर से मिलान किया गया। व्यय पर्यवेक्षकों ने बैठक में उपस्थित लोकसभा क्षेत्र चित्तौडगढ़ के सभी विधानसभा क्षेत्र के सहायक व्यय पर्यवेक्षकों एंव लेखा दल प्रभारियो को चुनाव के अन्तिम 72 घण्टे में विशेष सतर्कता रखते हुए समस्त दलो को सक्रीयता से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक…
