नारायण सेवा संस्थान के कोयंबटूर शिविर में 1 हजार से ज्यादा दिव्यांग आए 600 का लिया मेजरमेंट
उदयपुर, 29 अप्रैल। नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के तत्वावधान में तमिलनाडु के कोयंबटूर में पहली बार दिव्यांगों के सेवार्थ नि:शुल्क आर्टिफिशियल लिंब मेजरमेंट शिविर माहेश्वरी भवन में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष श्रीगोपाल माहेश्वरी, सचिव संतोष मुंदडा, नारायण सेवा संस्थान के संरक्षक कमल किशोर अग्रवाल, राजस्थानी संघ के अध्यक्ष गौतम श्री श्रीमाल, जायसवाल समाज संस्थापक अटल गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर दिव्यांगों, उनके परिजनों और कोयंबटूर के सम्मानित सदस्यों को अपने मुख्य आतिथ्य सम्बोधन में माहेश्वरी ने कहा दिव्यांगों को शारीरिक, सामाजिक, आर्थिक एवं बौद्धिक रूप से सशक्त बनाने में हर…
