अक्षय तृतीया पर सोजतिया पर लाइट वेट ज्वैलरी की डिमांड
उदयपुर । हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया पर सोना तथा चांदी की खरीद को शुभ माना गया है। इस वर्ष सोने तथा चांदी की कीमतें गत वर्ष इसी दिन से लगभग 18 से 20% अधिक है | इसे ध्यान में रखते हुए आज ग्राहकों ने सोने तथा चांदी की लाइटवेट ज्वेलरी जिसमें इयररिंग,अंगूठी, चैन,हार आदि की जमकर खरीदारी करी। हालांकि आज सोने के भाव में तेजी देखी गई किंतु भारतीय परंपरा अनुसार लोगों ने आज अक्षय तृतीया पर ज्वेलरी खरीदी |इस बार अक्षय तृतीया पर एक नई बात यह देखने को मिली की युवा वर्ग भी सोने और चांदी के…
