शहर की स्कुल प्रतिभाओं का सम्मान आज — मुकेश माधवानी
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में हाल ही में सम्पन्न हुए ग्लोबल एजुकेशन एजुटेक कॉन्क्लेव में संस्थाओं एवं प्रतिभाओं के सम्मान की कड़ी में अगला कार्यक्रम 'स्कूल टॉपर अवार्ड 2024' 100 फीट शोभागपुरा रोड स्थित अशोका पैलेस के मधुश्री बैंकेट हॉल में 15 मई को सुबह 9.30 बजे होगा। सह आयोजक अशोका पैलेस के मुकेश माधवानी ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि उदयपुर की प्रतिभाएं हर क्षेत्र में नाम कमाएं और बेहतर करियर गाइडेंस लेकर अपना भविष्य निर्माण करें, इसी को लेकर कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया था। इसी कड़ी में अब हम हाल की में 10वीं और 12वीं…
