सीएमएचओ डॉक्टर जीवराज टीम के साथ पहुंचे कई फर्मों से भरवारा सैंपल
शुद्ध के लिए युद्ध अभियान का दूसरा दिन....… प्रतापगढ़। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत बुधवार को शहर में दूसरे दिन भी कार्यवाही जारी रही। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जीवराज मीणा के नेतृत्व में टीम ने शहर के कई दुकानदार और स्टॉकिस्टों के यहां निरीक्षण किया। टीम सबसे पहले बगवास इंडस्ट्रियल एरिया में पहुंची। यहां गांधी ट्रेडर्स के गोदाम में पहुंचकर खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी तिथि और स्टॉक के बारे में जानकारी दी। डॉ जीवराज मीणा ने बताया कि टीम सबसे पहले गांधी ट्रेडर्स के यहां पहुंची। यहां साफ सफाई और खाद्य पदार्थों को व्यवस्थित ढंग से…
