ओसवाल सभा की कार्यकारिणी बैठक हुई संपन्न
उदयपुर. ओसवाल सभा की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन शुक्रवार को प्रकाश चंद्र कोठारी के अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कार्यकारिणी के सदस्यों ने ओसवाल समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए ओसवाल सभा का बजट प्रस्तुत किया गया जिसमें ओसवाल सभा को विभिन्न स्रोतों से होने वाली आय की संभावना का विवरण दिया गया। बजट में 6 करोड़ की लागत से उदयपुर शहर की परिधि में एक लाख वर्ग फीट भूमि खरीदने का लक्ष्य रखा गया। बैठक में ओसवाल समाज के सदस्य परिवारों की डायरेक्टरी बनाने पर भी विचार किया गया…
