डी पी एस के शिक्षकों ने योग दिवस पर किया योग
उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यालय के शिक्षकों के लिए एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें सभी शिक्षकों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक योग किया। इस सत्र का संचालन सुश्री यशस्विनी सैनी ने किया। यशस्विनी ने विभिन्न प्रकार के योगासन व प्राणायाम को बहुत ही प्रभावी ढंग से मार्गदर्शन करते हुए करवाया। उन्होंने जीवन में योग के महत्व व विभिन्न आसनों जैसे कटि चक्रासन, पर्वतासन, सुखासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम व शीतली प्राणायाम आदि से होने वाले लाभ से भी अवगत कराया । इस अवसर पर प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि हम सभी को…
