विधायक उमेश मीणा विधानसभा में उठाया मिलावटी पोषाहार देने का मामला
-पलायन को रोकने के लिए बंद पड़ी मील को शुरू करने की मांग - खेलों में बढ़ावा देने के लिए हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान की मांग डूंगरपुर, 24 जुलाई (ब्यूरो)। विधानसभा में आसपुर विधायक उमेश मीणा ने अनुदान की मांगो के दौरान अनुसूचित क्षेत्र में महिलाओं एवं बालको को दिए जा रहे पोषाहार में घटिया किस्म और मिलावटी पोषाहार देने की बात कही है। विधायक उमेश मीणा पोषाहार के गुणवंता की जांच करने की मांग की है। वहीं, विधायक ने आंगनवाड़ी कर्मचारियों को राज्य सरकारी कर्मचारी घोषित किये जाने और प्रतिमाह 18 हज़ार रूपए वेतन देने की मांग उठाई…
