उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य के पर्यटन विकास को लेकर भेंट कर चर्चा की
उदयपुर। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा राजस्थान में पर्यटन के लिए आवंटित मजबूत बजट के लिए उपमुख्यमंत्री, वित्त मंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी को पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी एवं राज्य में पर्यटन के विकास पर पत्र देकर चर्चा भी की साथ ही पर्यटन व्यवसाय को राहत देने के लिए कुछ सुझाव भी दिए। पर्यटन इकाई स्थापना के लिए राजस्थान के प्रत्येक पर्यटन स्थल पर सरकारी भूमि चिन्हित करके डीएलसी रेट की 25% रेट पर जमीन आवंटन की प्रक्रिया एवं नियम बनाना तथा निःशुल्क पट्टा तथा परमिशन,लेण्ड यूज चेन्ज…
