Year: 2024

मुदित व अदिति ने सूचना केन्द्र में भेंट की 16 उपयोगी पुस्तकें

मुदित व अदिति ने सूचना केन्द्र में भेंट की 16 उपयोगी पुस्तकें

उदयपुर, 27 जुलाई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सूचना केन्द्र को जिले के प्रबुद्ध पाठकों व प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए एक समृद्ध संदर्भ केन्द्र के रूप में विकसित करने के प्रयास लगातार जारी हैं। इसी श्रृंखला में सूचना केन्द्र के पुस्तकालय के लिए साहित्यकारों और विद्यार्थियों द्वारा पुस्तकें भेंट की जा रही है। शहर की मोती मगरी स्कीम में रहने वाले दो प्रतिभावान विद्यार्थियों अदिति गुप्ता और मुदित गुप्ता ने शनिवार को सूचना केन्द्र के संयुक्त निदेशक डॉ. कमलेश शर्मा को 16 उपयोगी पुस्तकें भेंट की। दोनों विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, समसामयिकी, सामान्यज्ञान आदि की संदर्भ सामग्री मुहैया करवाने वाली…
Read More
उदयपुर में राष्ट्रीय कवि संगम का चित्तौड़ प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

उदयपुर में राष्ट्रीय कवि संगम का चित्तौड़ प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

जब कोई भाषा मरती है तो केवल भाषा नहीं मरती : जोगेश्वर गर्ग उदयपुर, 27 जुलाई। राजस्थान विधानसभा में मुख्य सचेतक (कैबिनेट मंत्री) व राष्ट्रीय कवि संगम के प्रदेशाध्यक्ष श्री जोगेश्वर गर्ग ने कहा है कि जब कोई भाषा मरती है तो केवल भाषा नहीं मरती, बहुत कुछ मरता है। हमारा दुर्भाग्य है कि हमारी राजस्थानी इसी दौर से गुजर रही है। गर्ग शनिवार को उदयपुर टाईगर हिल स्थित राष्ट्रीय तीर्थ प्रताप गौरव केन्द्र में राष्ट्रीय कवि संगम के एकदिवसीय चित्तौड़ प्रांतीय अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर गर्ग ने कहा कि राजस्थानी को…
Read More
सभी के गुणों को एक समान दृष्टि से देखो और गुणवान व्यक्तियों को आगे बढ़ाओ : निरागरत्न

सभी के गुणों को एक समान दृष्टि से देखो और गुणवान व्यक्तियों को आगे बढ़ाओ : निरागरत्न

उदयपुर, 26 जुलाई। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के तत्वावधान में मालदास स्ट्रीट स्थित आराधना भवन में चातुर्मास कर रहे पंन्यास प्रवर निरागरत्न जी म.सा. ने शनिवार को धर्मसभा में कहा कि जिनशासन कैसा है ? सुख को देने वाला और दुःख का नाश करने वाला और सभी जीवों का हित करने वाला। कोई भी अच्छी या बुरी चीज को अगले भव में प्राप्त करने के लिए अनुबंध होना जरूरी है, नेम और राजुल का ऋणानुबंध था, कमठ और पार्श्व प्रभु का वेरानुबंध था, आपके जीवन में अगर तीन चीजें होगी तो आपको पुनः अगले भव में जिनशासन मिलेगा, पहली…
Read More
भल्लो का गुड़ा, शिशवी और गुपड़ी उमावि में हुई शनिवारिय सभा

भल्लो का गुड़ा, शिशवी और गुपड़ी उमावि में हुई शनिवारिय सभा

स्केच आर्टिस्ट,  आईआईटियन , शिल्पकार और रंगकर्मी से रूबरू हुए विद्यार्थी उदयपुर, 27 जुलाई। स्कूली विद्यार्थियों को शैक्षिक के साथ-साथ सह शैक्षिक गतिविधियों की और उन्मुख करने के उद्देश्य से जिले के तीन सरकारी विद्यालयों में शनिवारिय सभा का आयोजन किया गया। स्कूल प्रशासन और कश्ती फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में भल्लों का गुड़ा, शिशवी और गुपड़ी गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस शनिवारिय सभा का विद्यार्थियों ने जमकर लुत्फ उठाया और अतिथि कलाकारों के साथ अपने कला कौशल और अभिरुचि पर संवाद किया। बतौर अतिथि ख्यातनाम स्केच आर्टिस्ट व आर्किटेक्ट सुनील लड्ढा, आईआईटियन आशिमा गोयल, प्रस्तर शिल्पकार…
Read More
राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में विधि सनाढ्य का धमाका

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में विधि सनाढ्य का धमाका

उदयपुर, 27 जुलाई। कोटा में चल रही 73वी राज्य स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में खेलगंाव उदयपुर की विधि सनाढ्य ने धमाका करते हुए स्वर्ण पदक जीता। तैराकी प्रशिक्षक डा. महेश पालीवाल ने बताया कि विधि जूनियर तैराक होते हुए सीनियर तैराकों के साथ लोहा ले रही है। प्रतियोगिता के पहले दिवस 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में 3ः16.25 का समय निकाला और आज 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में 1ः30.15 का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अभी विधि की 1 इवेन्ट और बाकी है। इसके अलावा निखिल जांगिड ने 50 फ्री-स्टाईल में रजत, 800 फ्री स्टाईल में एवं 50…
Read More
जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक

जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक

पोपल्टी गांव जैसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होः सीएमएचओ उदयपुर, 27 जुलाई। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक शनिवार को जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में जिला परिषद सभागार में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर बामणिया के सान्निध्य में हुई। इसमें डिप्टी सीएमएचओ, एडिशनल सीएमएचओ, डीडीडब्ल्यू, एसएमओ डब्ल्यूएचओ, डीपीएम, यूपीएम, बीसीएमओ, बीपीएम, एनसीडी नोडल, डीएनओ और जिले के सभी सीएचसी प्रभारी ने भाग लिया। सीएमएचओ डॉ बामनिया ने बताया कि बैठक में मौसमी बीमारियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने पोपल्टी जैसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया। जल…
Read More
एसीसीए प्रमुख प्रभांशु मित्तल ने पीएफसी एजुकेशन के साथ की बच्चों की करियर काउन्सिलिंग

एसीसीए प्रमुख प्रभांशु मित्तल ने पीएफसी एजुकेशन के साथ की बच्चों की करियर काउन्सिलिंग

उदयपुर। एसीसीए एवं पीएफसी के संयुक्त तत्वधान में स्कूली बच्चों के लिए एक निजी होटल में करियर काउंसलिंग का आयोजन रखा गया। एसीसीए प्रमुख प्रभांशु मित्तल ने बताया कि भविष्य में टेक्नोलॉजी एवं फाइनेंशियल दोनों एक साथ जुड़ रहे हैं। इन दोनों के बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान करने के लिए यह आयोजन रखा गया, ताकि भविष्य में बच्चों को अपने करियर बनाने में आने वाली टेक्नोलॉजी एवं फाइनेंशियल जैसी चुनौतियों का सामना करने में आसानी रहें। एसीसीए संस्थान आईआईएम और सरकार के साथ मिलकर भी काम कर रहे हैं। देश भर में 6.30 लाख से ज्यादा एसीसीए की…
Read More
जीवन भर सभी को सहारा बनाने वाला मनुष्य मृत्यु के समय बेसहारा हो कर जाताःसाध्वी डॉ.संयमलता

जीवन भर सभी को सहारा बनाने वाला मनुष्य मृत्यु के समय बेसहारा हो कर जाताःसाध्वी डॉ.संयमलता

उदयपुर। सेक्टर 4 श्री संघ में विराजित श्रमण संघीय जैन दिवाकरिया महासाध्वी डॉ श्री संयमलताजी म. सा.,डॉ श्री अमितप्रज्ञाजी म. सा.,श्री कमलप्रज्ञाजी म. सा.,श्री सौरभप्रज्ञाजी म. सा. आदि ठाणा 4 के सानिध्य में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए महासती संयमलता ने कहा नादान आदमी अपनी जिंदगी में ना जाने किस-किस को सहारा बनाता है। भूख लगती है तो रोटी का सहारा लेता है, प्यास लगती है तो पानी का सहारा लेता है, दीवार सहारा बनी, रोटी सहारा बनी, कोठी सहारा बनी, लाठी को सहारा बना दिया, बेटे बेटी को सहारा बना लिया, सब को सहारा बनाने के बाद भी…
Read More
जो सत्य अप्रिय और अहितकारी हो उसे नही बोलेंःसाध्वी संयम ज्योति

जो सत्य अप्रिय और अहितकारी हो उसे नही बोलेंःसाध्वी संयम ज्योति

उदयपुर। साध्वी जयप्रभा की सुशिष्या साध्वी डॉ संयम ज्योति ने कहा कि ट्रुथ इज गॉड एन्ड गॉड इस ट्रुथ अर्थात् सत्य ही भगवान है और भगवान ही सत्य है। सत्य से ही व्यक्ति भगवान के दर्शन कर सकता है सत्य ही व्यक्ति के जीवन के कारण बना सकता है। वे शनिवार को दादाबाड़ी स्थित वासुपूज्य मंदिर में आयोजित व्याख्यान को संबोधित कर रही थीं। साध्वी ने कहा कि सत्य प्रिय और हितकारी होना चाहिए जो सत्य अप्रिय और अहितकारी हो उसे नही बोलना चाहिए। जो सत्य सामने वाले की जिन्दगी से खिलवाड करे वो सत्य होकर भी सत्य नही कहलाता…
Read More
डी पी एस, उदयपुर के छात्र सोहन का उप राष्ट्रपति द्वारा दिल्ली में हुआ सम्मान

डी पी एस, उदयपुर के छात्र सोहन का उप राष्ट्रपति द्वारा दिल्ली में हुआ सम्मान

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की कक्षा आठवीं में अध्ययनरत प्रतिभाशाली छात्र सोहन विवेकानंद शेटे ने दैनिक भास्कर जूनियर एडिटर-7 प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर लेखन के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनायी है। दिल्ली में आयोजित एक विशिष्ट सम्मान समारोह में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड ने सोहन को सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा है। प्राचार्य संजय नरवरिया ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि सोहन रचनात्मक प्रतिभा का धनी छात्र है। उसने संपूर्ण उदयपुर एवं राजस्थान का  नाम देश के पटल पर रोशन किया है। सोहन ने इस…
Read More
error: Content is protected !!