सीआइएफएफ का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा थाणा
स्कूल की गतिविधियों का किया निरीक्षण डूंगरपुर, 7 अगस्त। जिले के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थाणा में बुधवार को सीआइएफएफ का एक प्रतिनिधिमण्डल पहुंचा और यहां पर विद्यालय की गतिविधियों का निरीक्षण किया। चिंड्रन इंवेस्टमेंट फंड फाउंडेशन (सीआइएफएफ) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मंजुला सिंह के नेतृत्व में माइल्स कैम्प्ले, अंद्रीना (युके सीआइएफएफ डेलीगेशन) मैनेजर कौशल और आजीविका वंदना बहरी, कार्तिक श्रीनिवासन, आईपीई से आशीष मुखर्जी, सृजिता मजूमदार और अरिमा सिंह ने स्कूल पहुंच कर यहां पौधरोपण किया और विद्यालय का निरीक्षण करते हुए विविध गतिविधियेां के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इन-स्कूल इंटरवेंशन पर स्कूल स्टाफ एवं बालिकाओं से मंज़िल…
