Year: 2024

नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ पहुंचे सलूंबर, स्वर्गीय विधायक श्री अमृतलाल मीणा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ पहुंचे सलूंबर, स्वर्गीय विधायक श्री अमृतलाल मीणा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

राजसमंद। नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने सलूंबर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं जनप्रिय नेता स्वर्गीय श्री अमृतलाल मीणा जी के देवलोकगमन के पश्चात उनके निज निवास सलूंबर पहुँचकर शोकसभा में सम्मिलित हुए। श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने स्वर्गीय श्री अमृतलाल मीणा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, उनके निधन को एक बड़ी क्षति बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात की और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य और संबल बनाए रखने की बात कही। शोकसभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके द्वारा जनहित में किए गए कार्यों…
Read More
जरूरतमंद परिवारों को दी राशन सामग्री

जरूरतमंद परिवारों को दी राशन सामग्री

उदयपुर। उदयपुर यूनाइटेड राउंड टेबल 234 और लेडिज सर्किल 171 ने आज मधुबन स्थित राजकीय विशिष्ठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में जरूरतमंद बच्चों के परिवारों को राशन सामग्री प्रदान की। टेबल के प्रतीक ने बताया कि  इन परिवारांे को 135 पैकेट दैनिक ज़रुरतों के लिये आवश्यक सामग्री चायपत्ती,मसालें ऑयल,शक्कर प्रदान की।
Read More
मोटिवेशनल स्पीच का आयोजन

मोटिवेशनल स्पीच का आयोजन

उदयपुर। रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या द्वारा ऐश्वर्या कॉलेज में आज मोटिवेशनल स्पीच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि  रोटरी डिस्ट्रीक्ट गवर्नर 3070 जम्मू कश्मीर के डॉ. दुष्यंत चौधरी थे। अतिथि स्वागत दर्शिता जैन एवं अंजलि डांगी द्वारा तिलक लगाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर के किया गया। इस अवसर पर चौधरी ने बताया कि जीवन में हमें अनुशासन एवं कठोर परिश्रम करते हुए आगे बढ़ना चाहिए साथ ही उन्होंने रोटरी सेवा कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्र सेवा करने के लिए प्रेरित किया तथा जीवन में सफलता के मार्ग पर प्रशस्त होने के लिए गुरुजनों एवं माता-पिता…
Read More
खतरगच्छ दिवस मनाया

खतरगच्छ दिवस मनाया

उदयपुर। समता मूर्ति साध्वी जयप्रभा की सुशिष्या साध्वी डॉ. संयम ज्योति ने खरतरगच्छ दिवस के उपलक्ष में कहा कि खरतरगच्छ की उद्भव ग्यारहवीं से तेरहवीं शताब्दी के बीच हुआ। आचार्य जिनेश्वर सूरि ने अपनी प्रज्ञा, स्पष्टवारिता, अन्तर दृष्टि की दीर्घता से शिथिलाचार का उन्मूलन किया और सुविहित परम्परा का गौरव बढाया। उन्होंने कहा कि गुजरात में एक समय शुद्धाचार की पालना करने वाले सुविहित साधुओं का प्रवेश निषिद्ध था। शिथिलचारी साधुओं ने तंत्र मंत्र यंत्र से सारी प्रजा को वश में कर रखा था। साधु सुविधाभोगी हो गये थे। ताम्बुल आदि का सेवन करते थे, भोली जनता को ठगते थे।…
Read More
डेयरी एवं खाद्य उद्योग में उद्यमिता विकास एवं स्टार्ट-अप के अवसर विषयक समिनार आयोजित

डेयरी एवं खाद्य उद्योग में उद्यमिता विकास एवं स्टार्ट-अप के अवसर विषयक समिनार आयोजित

उदयपुर। डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी परिषद द्वारा आरसीए सभागार में डेयरी एवं खाद्य उद्योग में उद्यमिता विकास एवं स्टार्ट-अप के अवसर विषयक अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष डॉ करुण चंडालिया ने बताया की डेयरी एवं खाद्य के विद्यार्थियों में उद्यमिता का विकास करने के प्रयोजन से इस विश्व स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया । महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.लोकेश गुप्ता ने बताया कि यह महाविद्यालय राजस्थान का सबसे पुराना डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय है और डेयरी एवं खाद्य के उच्च तकनीकतंत्री 1982 से तैयार कर देश…
Read More
वरड़ा और धार उमावि में हुई शनिवारिय सभा

वरड़ा और धार उमावि में हुई शनिवारिय सभा

भारतीय टेनिस बाॅल क्रिकेट खिलाड़ी कुलदीपसिंह राव ने विद्यार्थियों को दिए टिप्स उदयपुर, 10 अगस्त। स्कूली विद्यार्थियों को शैक्षिक के साथ-साथ सह शैक्षिक गतिविधियों की और उन्मुख करने के उद्देश्य से जिले के दो सरकारी विद्यालयों में शनिवारिय सभा का आयोजन किया गया। स्कूल प्रशासन और कश्ती फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वरड़ा और धार गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस शनिवारिय सभा का विद्यार्थियों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान भारतीय टेनिस बाॅल क्रिकेट खिलाड़ी कुलदीपसिंह राव और अतिथि कलाकारों के साथ विद्यार्थियों ने अपने कला कौशल और अभिरुचि पर संवाद किया। बतौर अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय स्वर्ण…
Read More
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी व श्री प्रेमचंद बैरवा ने दी स्व. मीणा को श्रद्धांजलि  

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी व श्री प्रेमचंद बैरवा ने दी स्व. मीणा को श्रद्धांजलि  

उदयपुर, 10 अगस्त। राजस्थान के माननीय उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा शनिवार को सलूंबर क्षेत्र की यात्रा पर रहे। इस दौरान वे सलूंबर के दिवंगत विधायक अमृतलाल मीणा के पैतृक गांव लालपुरिया स्थित निवास पहुंचे और यहां पर स्व. मीणा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने स्व.मीणा के परिजनों से भी मिलकर ढांढस बंधाया। इस अवसर पर, उपमुख्यमंत्री द्वय ने श्री मीणा के योगदान और उनकी इस जनजाति अंचल के विकास में दिए गए योगदान व प्रेरक नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की। राज्यसभा सांसद गरासिया ने भी…
Read More
वल्लभनगर पालिका के लिए जल्द लगेगी जनता की चौपाल

वल्लभनगर पालिका के लिए जल्द लगेगी जनता की चौपाल

- विधायक डांगी ने जिला कलेक्टर से चौपाल आयोजित करने के लिए कहा - वल्लभनगर पालिका क्षेत्र में लाये गये 4 गांव समेत 11 मजरे कर रहे हैं विरोध - पालिका क्षेत्र में आ रहे गांवों में पुरानी दरों पर ही होंगे बिजली कनेक्शन- डांगी - विधायक के आश्वासन के बाद 4 दिन से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे किसानों ने किया अनशन खत्म - बीते साल गठित हुई नगर पालिका में अधिकतर समय ताला वल्लभनगर. वल्लभनगर पालिका को लेकर शीघ्र ही वल्लभनगर वासियों की चौपाल होगी, जिसमें इसके समर्थन में और विरोध में लोग अपना पक्ष रखेंगे. ग्रामीणों के…
Read More
उदयपुर शहर में सीजीएचएस एलोपैथिक वेलनेस सेंटर खोले जाने की कार्यवाही शुरू

उदयपुर शहर में सीजीएचएस एलोपैथिक वेलनेस सेंटर खोले जाने की कार्यवाही शुरू

सांसद रावत के प्रयास लाए रंग,  - मेवाड़ - वागड़ में निवासरत केंद्र सरकार के सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के 12 हजार से अधिक परिवार होंगे लाभान्वित उदयपुर। केंद्र सरकार के सेवारत एवं सेवानिवृत अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सांसद डा. मन्नालाल प्रयासों से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने उदयपुर शहर में सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के तहत सीजीएचएस एलोपैथिक वेलनेस सेंटर खोले  जाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। उदयपुर संभाग में निवासरत केंद्र सरकार के करीब साढ़े बारह हजार कर्मचारियों व पेंशनर्स के परिवार इस से लाभान्वित हो सकेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले…
Read More
बीमारी का समय रहते पता लगाने से बचेगी जान: बच्चों में गैर-संचारी रोगों के लिए तत्काल कार्रवाई की जरूरत

बीमारी का समय रहते पता लगाने से बचेगी जान: बच्चों में गैर-संचारी रोगों के लिए तत्काल कार्रवाई की जरूरत

-बैठक में बच्चों, किशोरों और युवाओं के लिए किफायती और सुलभ सुविधाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया गया। साथ ही समय रहते बीमारी का पता लगाने और निगरानी के उपायों की जरूरत पर भी जोर दिया गया उदयपुर. उदयपुर के सिटी पैलेस के दरबार हॉल में एक उच्च स्तरीय बैठक में गैर-संचारी रोगों  खासकर टाइप 1 डायबिटीज के जल्दी निदान और इलाज को लेकर शुक्रवार को गहन चर्चा की गई। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि गैर-संचारी रोगों का समय पर पता लगाने और उपचार करने से न सिर्फ मरीज की देखभाल बेहतर होती है, बल्कि उनकी…
Read More
error: Content is protected !!