Year: 2024

विदेश में फसे मुकेश को लाने जुटा परिवार

विदेश में फसे मुकेश को लाने जुटा परिवार

पुत्र ने छतरपुर दिल्ली के एक दंपती पर लगाए गंभीर आरोप राजेश वर्मा उदयपुर, 27 सितम्बर। चित्तौड़गढ़ जिले के ग्राम कुम्हार खेड़ा और हाल मुकाम पानेरियों की मादड़ी निवासी विष्णु मेनारिया ने 7 वर्ष पहले दिल्ली के एक दंपती के साथ स्विटरलैण्ड गए अपने पिता की सकुशल घर वापसी को लेकर विदेश मंत्रालय व प्रशासन से गुहार लगाई है। मेनारिया ने एक प्रेस वार्ता कर दंपती पर गंभीर आरोप लगाए। उदयपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से विष्णु मेनारिया ने बताया कि उसके पिताजी मुकेश मेनारिया को 2017 में  असोला छतरपुर दिल्ली निवासी पंकज ओसवाल तथा उसकी पत्नि राधिका…
Read More
मित्रता हो तो कृष्ण सुदामा जैसी: पं राकेश मिश्रा

मित्रता हो तो कृष्ण सुदामा जैसी: पं राकेश मिश्रा

न्यू अशोक नगर में भागवत कथा का समापन उदयपुर। न्यू अशोक नगर में भागवत कथा के अन्तिम दिन गुरुवार को पं राकेश मिश्रा ने कथा व्यास से कृष्ण सुदामा मित्रता का बहुत सुंदर चित्रण कर बताया कि मित्रता हो तो कृष्ण सुदामा जैसी हो। श्री कृष्ण के विभिन्न विवाह के साथ सौलह हजार एक सौ आठ विवाह करने के पवित्र उद्देश्य को समझाकर बताया। कथा संयोजक श्याम सुंदर गोयल ने बताया कि सातों दिन भागवत कथा के अलग-अलग प्रसंगों का वर्णन कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया तथा जीवन चरित्र के बारे में भी बताया। अन्तिम दिन होने से…
Read More
श्राद्ध पक्ष में बन रही सांझी

श्राद्ध पक्ष में बन रही सांझी

उदयपुर। श्राद्ध पक्ष में घरों की बाहरी दीवारों पर संजा बन रही है जिसे सांझी या हंजा भी कहा जाता है। वहीं शहर के मंदिरों में भगवान के सम्मुख जल सांझी के दर्शन हो रहे हैं।  उल्लेखनीय है कि पितृपक्ष के 16 दिनों तक यानी भाद्रपद माह के शुक्ल पूर्णिमा से पितृमोक्ष अमावस्या तक कुआंरी कन्याओं द्वारा मनाया जाने वाला पर्व हैं। इस प्रकार श्राद्धपक्ष के इन सोलह दिनों तक घर की दहलीज की दीवार पर हिरमिच से लीपकर ताजे गोबर से संजा तैयार की जाती हैं। कन्याएं गोबर की अलग - अलग संजा मांड़ती हैं तथा उसे फूल, पत्तियों व अन्य सामग्री से…
Read More
उदयपुर से रवाना हुआ दल, हर को पौड़ी में होगा 90 पुण्यात्माओं का तर्पण

उदयपुर से रवाना हुआ दल, हर को पौड़ी में होगा 90 पुण्यात्माओं का तर्पण

बैकुण्ठ धाम सेवा संस्थान का आयोजन उदयपुर. शहर में लावारिस एवं असहाय शवों के अंतिम संस्कार करने वाली बैकुण्ठ धाम सेवा संस्थान का एक दल हरिद्वार में अस्थियों का विसर्जन और तर्पण करने के लिए. चित्रकूट नगर भुवाना से रवाना हुआ. संस्थापक माँगी लाल ने बताया कि  संस्थान के हीरालाल साहू और अध्यक्ष भेरु लाल सुथार के नेतृत्व में सात जनों का दल सवा एक बजे रवाना हुआ. इससे पूर्व राडाजी मंदिर परिसर में पंडित मनोज व्यास के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए. इसके बाद आयोजित हुए श्रद्धांजलि सभा में शहर विधायक ताराचंद जैन, महिला कांग्रेस की देहात ज़िलाध्यक्ष…
Read More
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट उदयपुर के तत्वावधान में संस्कृत शिक्षकों का तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आज शुरू हुआ

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट उदयपुर के तत्वावधान में संस्कृत शिक्षकों का तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आज शुरू हुआ

उदयपुर। डाइट प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी के अनुसार इस प्रशिक्षण में जिले के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 6 से 10 तक संस्कृत विषय पढाने वाले शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं ।इस प्रशिक्षण में संदर्भ व्यक्ति के अध्यापन कौशल से उपस्थित शिक्षकों का जबरदस्त समर्पण भाव प्रदर्शित हुआ।  संस्थान के सेवारत प्रभाग के प्रभागाध्यक्ष गायत्री जोशी के निर्देशन में संचालित इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन आज संदर्भ व्यक्ति डॉ. मानाराम चौधरी द्वारा संस्कृत संभाषण का अभ्यास, गीत के माध्यम से संस्कृत शिक्षण, अभिनय आधारित प्रत्यक्ष विधि द्वारा शिक्षण, स्फोरक पत्रों से विभक्तियों का अभ्यास,क्रियापद, कथा - कथन तथा प्रत्यक्ष वस्तुओं…
Read More
परमात्मा से कनेक्शन जोड़़ना आसान नहींः संयमज्योति

परमात्मा से कनेक्शन जोड़़ना आसान नहींः संयमज्योति

उदयपुर। सुरजपोल बाहर सिथत दादाबाड़ी में चल रहे चातुर्मासिक में समता मूर्ति साध्वी जयप्रभा की सुशिष्या साध्वी डॉ. संयम ज्योति ने कहा कि विविध धर्मानुष्ठान करने पर भी जब आत्म शुद्धि, विचारशुद्धि नहीं होती, प्रशम भाव जागृत नहीं होते, धर्म व्यवहार में नहीं आता तो धर्माराधक को बेचौनी, आकुलता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लाईट फिटिंग होने पर स्विच ऑन करने पर भी जब लाईट नही आती प्रकाश नही होता तो इसका मख्य कारण पावर हाऊस से कनेक्शन नहीं लिया गया है। चाहे कितने भी अनुष्ठान कर लो जब तक परमात्मा रूपी पावर हाऊस से कनेक्शन नही जोडा जायेगा तब…
Read More
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के कक्षा 2 के छात्र जाग्रव टेलर को मिला एशियन बुक ऑफ रिकॉडर््स से प्रमाण पत्र

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के कक्षा 2 के छात्र जाग्रव टेलर को मिला एशियन बुक ऑफ रिकॉडर््स से प्रमाण पत्र

उदयपुर। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के कक्षा 2 के छात्र जाग्रव टेलर ने विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन करते हुए ’1 आवर नॉन-स्टॉप रोलर स्केटिंग एट मल्टिपल वेन्यूज़’ श्रेणी में एशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से प्रमाणपत्र प्राप्त किया। विद्यालय के निदेशक अरुण मांडोत ने जाग्रव और उनके पूरे परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य जय सिंह ने भी जाग्रव की सराहना करते हुए कहा कि वह बेहद प्रतिभाशाली छात्र हैं और उन्होंने विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम गौरवान्वित किया है। कुछ समय पूर्व जाग्रव ने रियल गोल्ड ओपन रोलर…
Read More
अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया

अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया

उदयपुर। होटल रीजेंटा सेंट्रल  उदयपुर  में आज अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक  भाषा  दिवस मनाया। इस  अवसर  पर  होटल  के  महाप्रबंधक  बिकाश  चंद्र  साहा ने  बताया  कि  कार्यक्रम में  कौशल प्राप्त कर  एक  बधिर  व्यक्ति अपना  जीवन  यापन  कैसे  कर  सकता  है, इस  पर  जानकारी  दी  गयी।  कार्यक्रम  में  शमा  परवीन , हर्षिता  वर्मा  अभिलाषा  विशेष  विद्यालय  से मौजूद थे। कार्यक्रम का  संचालन  होटल  के  एचआर मैनेजर  हरीश  त्रिपाठी  और  जयश्री लोहार ने  किया।
Read More
 डे-नाईट उदयपुर टेन्ट क्रिकेट लीग-2024 सीजन-2 प्रतियोगिता आज से

 डे-नाईट उदयपुर टेन्ट क्रिकेट लीग-2024 सीजन-2 प्रतियोगिता आज से

उदयपुर जिला टेन्ट व्यवसायी समिति की ओर से उदयपुर। उदयपुर जिला टेन्ट व्यवसायी समिति की ओर से 27 सितम्बर से सौ फीट रोड़ सोभागपुरा स्थित ओपेरा गार्डन में तीन दिवसीय डे-नाईट उदयपुर टेन्ट क्रिकेट लीग-2024 सीजन 2 प्रतियोगिता प्रारम्भ हो रही है। जिसमें समिति की ही 8 टीमें भाग लेगी। टीमों में पुरूष के साथ-साथ महिला एवं बच्चों की भागीदारी रहेगी। समिति अध्यक्ष सुधीर चावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारम्भ बैण्ड बाजे एवं आतिशबाजी के साथ होगा। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। तीन दिन में…
Read More
बीसीआई टूरिज़्म चार्टर अध्यक्ष और होटल एसोसिएशन उदयपुर के उपाध्यक्ष यशवर्धन राणावत विश्व पर्यटन दिवस 2024 समारोह में पुदुचेरी में करेंगे शिरकत

बीसीआई टूरिज़्म चार्टर अध्यक्ष और होटल एसोसिएशन उदयपुर के उपाध्यक्ष यशवर्धन राणावत विश्व पर्यटन दिवस 2024 समारोह में पुदुचेरी में करेंगे शिरकत

उदयपुर। बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई टूरिज़्म चार्टर अध्यक्ष और होटल एसोसिएशन उदयपुर के उपाध्यक्ष यशवर्धन राणावत विश्व पर्यटन दिवस 2024 के प्रतिष्ठित समारोह में विशेष अतिथि के रूप में भग लेंगे। यह बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह समारोह पर्यटन और शांति की वैश्विक थीम के तहत पुंदुचेरी पर्यटन विभाग द्वारा 27 सितंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा। माधवानी ने बताया कि उद्घाटन समारोह में देश के अनेक प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति के. सेवानिवृत्त आईएएस कैलाशनाथन, पुदुचेरी के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री एन. रंगासामी, पर्यटन और सार्वजनिक निर्माण मंत्री के. लक्ष्मीनारायणन,राज्यसभा सांसद एस.…
Read More
error: Content is protected !!