कृषि क्षेत्र में हुए विभिन्न नवाचारों के बारे में जाना
तीन दिवसीय इन्फ्रा मेडि एक्सपो का आज होगा समापन उदयपुर। विजुअल मेथ्स संस्था की ओर से सेवाश्रम चौराहा स्थित बी.एन.कॉलेज एवं फर्न रेजीडेन्सी में आयोजित तीन दिवसीय इन्फ्रा मेडि एक्सपो एवं संगोष्ठी के दूसरे दिन चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े स्टूडेन्ट, विभिन्न स्कूलों- कॉलेजों के छात्रों सहित किसानों एवं आम जन ने बड़ी संख्या में शिरकत की एवं विभिन्न जानकारियां हासिल कर रोमांचित हो गये। शनिवार को इस तीन दिवसीय इन्फ्रा मेडि एसपो का समापन होगा। संस्था की निदेशक मीतू पाल गुप्ता ने बताया कि शहर के लगभग सभी स्कूल एंड कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में आकर विभिन्न तरह की…
