Year: 2024

मलंग बीट्स गोल्डन वोइस 2024 के सेमीफाइनल के राउंड सम्पन्न

मलंग बीट्स गोल्डन वोइस 2024 के सेमीफाइनल के राउंड सम्पन्न

उदयपुर। एम स्क्वायर प्रोडक्शन और मलंग बीट्स बैंड के तत्वावधान गोल्डन वोइस 2024 के सेमीफाइनल दो चरणों मे देवाली स्थित होटल द ग्रांड फतह में सम्पन्न हुए। एम स्क्वायर के सीईओ मुकेश माधवानी ने बताया की उदयपुर के उभरते हुए प्रतिभावान गायक गायिकाओं को एक प्लेटफार्म देने के लिए और मलंग बीट्स बैंड के स्टार सिंगर्स की खोज के लिए गोल्डन वोइस 2024 का आयोजन किया जा रहा है। सेमीफाइनल के दो चरणों में 28, गायक गायिकाओं ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके सभी का दिल जीत लिया। ये सेमीफाइनल 5-6 नवंबर को किये गये। लाइव बैंड के साथ प्रस्तुति देकर…
Read More
महिला स्वावलम्बन समाज की ताकत — संगीता मंडल

महिला स्वावलम्बन समाज की ताकत — संगीता मंडल

उदयपुर, 7 नवम्बर। महिला समाज सोसायटी द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन चित्रकूट नगर स्थित महिला समाज भवन में किया गया, जिसमें समाज की महिलाओं ने एकजुट होकर दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन और शारदा तथा मीनू कुम्भट की प्रार्थना से हुआ, जबकि स्वागत माया कुम्भट ने किया। समारोह में उदयपुर की पहली पिंक ऑटो चालक खुशबू व पुष्पा का सम्मान विशेष रूप से किया गया। महिला समाज सोसायटी ने खुशबू का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर, उपरणा ओढ़ाकर और पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। समाजसेवी माया कुम्भट ने इस अवसर पर कहा कि कोई भी…
Read More
ख्याति ने जीता सिल्वर व ब्रोंज एवं भार्गवी का ब्रोंज मेडल पर कब्जा

ख्याति ने जीता सिल्वर व ब्रोंज एवं भार्गवी का ब्रोंज मेडल पर कब्जा

- सब जूनियर स्टेट आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप उदयपुर, 7 नवम्बर। सब जूनियर स्टेट आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में उदयपुर टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ख्याति भाटी ने सिल्वर व ब्रोंज एवं भार्गवी भाटी ने ब्रोंज मैडल पर कब्जा किया। जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष हिम्मत सिंह चौहान ने बताया कि राजस्थान स्टेट जिम्नास्टिक एसोसिएशन के तत्वावधान में 4 से 6 नवम्बर तक अजमेर में लॉरेंस एंड मेयो स्कूल में सम्पन्न हुई सब जूनियर स्टेट आर्टिस्टिक जिम्नास्कि चैम्पियनशिप में उदयपुर से बालक वर्ग में दिव्यांशु परिहार, शिवा सिंह, मेहुल नाथ, सत्यम खारोल, करमराज जलानिया, तन्मय खत्री, सुमित सिंह, नयन ननोमा, अश्विन…
Read More
रजवाड़ों को लेकर राहुल गांधी के बयान का विरोध 

रजवाड़ों को लेकर राहुल गांधी के बयान का विरोध 

नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा: “राहुल गांधी ने जनता को भ्रमित किया, भारत के एकीकरण और निर्माण में रजवाड़ों का रहा है पूर्ण सहयोग” राहुल गांधी को दी भारत सरकार द्वारा 1950 में जारी श्वेत पत्र को पढ़ने की सलाह  नाथद्वारा/उदयपुर 7 नवंबर। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी द्वारा गुरुवार को समाचार पत्रों में प्रकाशित उनके एक लेख के कुछ अंश में रजवाड़ों को लेकर दिए गए बयान का नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने पुरजोर शब्दों में विरोध जताया है। एक लेख में राहुल गांधी ने लिखा था, “ईस्ट इंडिया कंपनी ने हमारे…
Read More
पेंशन कार्यालय में डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने की सुविधा शुरू

पेंशन कार्यालय में डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने की सुविधा शुरू

दो दिनों में कुल 204 जीवन प्रमाण-पत्र बने उदयपुर, 6 नवंबर। पेंशनर्स की सुविधार्थ पेंशन कार्यालय उदयपुर में डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने की सुविधा शुरू हो चुकी है। अतिरिक्त निदेशक भारती राज ने बताया कि दो दिनों में कुल 204 जीवन प्रमाण-पत्र बनाये जा चुके है। कोई भी सरकारी कार्मिक (चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों को छोड़कर) अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से भी पेंशनभोगियों का जीवन प्रमाण-पत्र जारी कर सकतें है। प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी होने पर, पेंशनभोगी को उसके मोबाइल नंबर पर पुष्टिकरण एसएमएस प्राप्त होगा और प्रमाणपत्र को जीवन प्रमाण पत्र वेबसाइट पर ऑनलाइन देखा जा सकता है।…
Read More
होम वोटिंग का प्रथम चरण, अब तक 374 ने किया मतदान

होम वोटिंग का प्रथम चरण, अब तक 374 ने किया मतदान

सलूम्बर विधानसभा उपचुनाव 2024 घर बैठे आई लोकतंत्र की गंगा, मतदान कर निभाया फर्ज सामान्य प्रेक्षक ने किया निरीक्षण उदयपुर, 6 नवम्बर। विधानसभा उपचुनाव-2024 के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 85 वर्ष से अधिक आयु तथा 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले चिन्हित मतदाताओं के लिए होम वोटिंग का प्रथम चरण जारी है। सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र में होम वोटिंग के तीसरे दिन बुधवार को कुल 139 मतदाताओं ने घर बैठे मतदान किया। इस पर अब तक कुल 683 में से 374 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया है। प्रथम चरण 8 नवम्बर तक चलेगा। इधर, भारत निर्वाचन…
Read More
गोपालन एवं पशुपालन मंत्री ने उदयपुर सरस डेयरी का किया अवलोकन

गोपालन एवं पशुपालन मंत्री ने उदयपुर सरस डेयरी का किया अवलोकन

गांवों मे डेयरी गतिविधियों को बढ़ाने व अधिकाधिक पशुपालकों को डेयरी व्यवसाय से जोड़ने के दिए निर्देश उदयपुर, 6 नंवबर। प्रदेश के पशुपालन, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बुधवार को उदयपुर सरस डेयरी का अवलोकन किया। मंत्री श्री कुमावत ने यहां दुग्ध की प्रोसेसिंग, गुण नियंत्रण, दुग्ध उत्पाद निर्माण अनुभाग का अवलोकन कर उदयपुर दुग्ध संघ द्वारा उत्पादित घी, छाछ, लस्सी, पनीर, श्रीखंड, फ्लेवर्ड मिल्क, कुल्फी, मावा एवं पेड़ा निर्माण प्रक्रिया की जानकारी ली एवं उदयपुर दुग्ध संघ द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की। उन्होंने परिसर मे स्थित शबरी पार्लर का विस्तार कर इसे आकर्षक एवं…
Read More
अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक व दोषी कार्मिकों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के आदेश

अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक व दोषी कार्मिकों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के आदेश

मृत बालक के पिता को 5 लाख रुपए का अनुतोष राज्य मानवाधिकार आयोग ने दिए प्रदेश भर में अस्पतालों की जांच का अभियान चलाने के निर्देश झालावाड़ में गलत इलाज से बच्चे की मौत का मामला उदयपुर, 6 नवम्बर। भवानीमण्डी झालावाड़ में तकरीबन दो वर्ष पूर्व कथित तौर पर गलत उपचार से बालक की मौत के बहुचर्चित प्रकरण में राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य जस्टिस रामचंद्रसिंह झाला की एकलपीठ ने संबंधित अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक तथा अन्य दोषी कार्मिकों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृत बालक के पिता को 5 लाख…
Read More
आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया(ALIMCO)  एवं राजस्थान विद्यापीठ के बीच हुआ एम. ओ. यू. 

आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया(ALIMCO)  एवं राजस्थान विद्यापीठ के बीच हुआ एम. ओ. यू. 

उदयपुर।  जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के श्रमजीवी सांयकालीन महाविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ रिहेबिलिटेशन साइंसेज में  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग , भारत सरकार द्वारा संचालित " प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र " की  स्थापना की जा रही है । इसके लिये आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया  एवं राजस्थान विद्यापीठ के बीच एम. ओ. यू. साइन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रो कर्नल एसएस. सारंगदेवोत,  ALIMCO के मैनेजर हरीश कुमार , डिप्टी मैनेजर मृणाल कुमार , असिस्टेंट मैनेजर ललित कुमार, विद्यापीठ के कुलसचिव डॉ. तरूण श्रीमाली,  संयोजक  व अधिष्ठाता डॉ एस बी नागर आदि उपस्थित रहे।…
Read More
20 लाख के गहने चुराने वाले पुलिस की पकड़ से दूर

20 लाख के गहने चुराने वाले पुलिस की पकड़ से दूर

उदयपुर, 6 नवंबर : क्रिकेट की बॉल लेने के बहाने घर में घुसकर 20 लाख के गहने चुराकर फरार हुए चोर अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। सुखेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिन—दहाड़े घटी इस घटना में अज्ञात बदमाश न्यू अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाली अनीता पोरवाल (65) पत्नी कैलाश पोरवाल का मुंह दबाकर उसके हाथ से सोने के कड़े और बैडरूम की अलमारी को ताला तोड़कर एक मंगलसूत्र और दो सोने की चेन चुरा ले गए। चुराए गए माल की कीमत 20 लाख के आसपास बताई जा रही है। इधर पुलिस की तफ्तीश के दौरान चोरों…
Read More
error: Content is protected !!