Month: October 2024

दस हजार की रिश्वत मांगने वाले जमादार की जमानत खारिज

दस हजार की रिश्वत मांगने वाले जमादार की जमानत खारिज

उदयपुर, 9 अक्टूबर : कोर्ट ने दस हजार की रिश्वत मांगने वाले जमादार की जमानत खारिज कर दी। मामले की जानकारी देते हुए विशिष्ट लोक अभियोजक राजेश पारीक ने बताया कि लोकेश गुर्जर (39) पुत्र नारायणलाल गुर्जर निवासी टेकरी उदयपुर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी कि वह एक सफाई कर्मचारी है चित्तौड़गढ़ के नगर परिषद् कार्यालय में आरोपी जयराज के अधीनस्थ कार्य कर रहा है। जयराज उसकी हाजिरी भरने और बकाया वेतन दिलाने के लिए उससे 10 हजार रिश्वत मांग रहा है। परिवादी की शिकायत पर चित्तौड़गढ़ की एसीबी टीम ने आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर…
Read More
10 हजार की रिश्वत लेते स्कूल का टीचर गिरफ्तार

10 हजार की रिश्वत लेते स्कूल का टीचर गिरफ्तार

डूंगरपुर, 9 अक्टूबर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की डूगंरपुर टीम ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एक सरकारी स्कूल के टीचर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की डूंगरपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसका पेंशन प्रकरण तैयार कर भिजवाने की एवज में आरोपी रमेश चंद कोटेड शिक्षाकर्मी द्वारा 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है। एसीबी उदयपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरविजन में एसीबी की डूंगरपुर…
Read More
आरएनटी में नशा मुक्ति आधारित नाटिका का मंचन

आरएनटी में नशा मुक्ति आधारित नाटिका का मंचन

मां मुझे मत छोड़ो, नशा छोड़ दूंगा‘....नाटक ने सभी को किया प्रभावित उदयपुर, 9 अक्टूबर। आरएनटी मेडिकल कॉलेज के नवागंतुक विद्यार्थियों के इंडक्शन प्रोग्राम में व्यसन मुक्त भारत की जिला समिति के सदस्म जल मित्र डॉ.पी.सी.जैन द्वारा रचित नशा मुक्ति आधारित नाटिका का मंचन किया गया। आज की युवा पीढ़ी को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करती इस नाट्य प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया। इस नाटिका में दर्शाया गया कि किस तरह एक छात्र अपने मित्रों के आग्रह से शराब एवं ड्रग्स लेने लगा और धीरे-धीरे वह इसका आदी हो गया, रात रात भर घर से गायब रहना, दोस्तों…
Read More
प्रस्तावित सलूम्बर विधानसभा उपचुनाव : निर्वाचन प्रकोष्ठ प्रभारी-सह प्रभारियों की बैठक

प्रस्तावित सलूम्बर विधानसभा उपचुनाव : निर्वाचन प्रकोष्ठ प्रभारी-सह प्रभारियों की बैठक

प्रकोष्ठ प्रभारियों से ली तैयारियों की जानकारी, दिए निर्देश उदयपुर, 9 अक्टूबर। प्रस्तावित सलूम्बर विधानसभा उपचुनाव को लेकर चल रही तैयारियों के तहत बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों व सहप्रभारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में एडीएम श्री राठौड़ ने प्रकोष्ठ वार अब तक की गई तैयारियों की जानकारी लेते हुए निर्वाचन आयोग के नवीनतम दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने कार्मिक प्रकोष्ठ, आचार संहिता प्रकोष्ठ, निर्वाचन व्यय निगरानी प्रकोष्ठ, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, सुरक्षा प्रकोष्ठ, परिवहन व्यवस्था प्रकोष्ठ, मीडिया समन्वय एवं निगरानी प्रकोष्ठ तथा पेड…
Read More
पशु बीमार हैं तो डायल करें- 1962, अब घर बैठे मिलेगी पशु चिकित्सा सुविधा

पशु बीमार हैं तो डायल करें- 1962, अब घर बैठे मिलेगी पशु चिकित्सा सुविधा

सरकार ने पशुपालकों को दी बड़ी राहत उदयपुर, 9 अक्टूबर। पशुधन राजस्थान की सबसे बड़ी संपदा है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार पशुपालकों को राहत देने के लिए कटिबद्ध है। पशुओं को बीमारी के समय त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार और राज्य सरकार के साझे में शुरू की गई मोबाइल वेटरनरी यूनिट के तहत अब एक और सौगात जोड़ दी गई है। इसके तहत प्रदेश में 108 की तर्ज पर पशु चिकित्सा के लिए 1962 कॉल सेंटर सेवा प्रारंभ कर दी गई है। इसके तहत पशु पालक 1962 पर फोन कर…
Read More
पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वच्छता अभियान में स्काउट गाइड की हिस्सेदारी- व्यास

पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वच्छता अभियान में स्काउट गाइड की हिस्सेदारी- व्यास

उदयपुर, 9 अक्टूबर/राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रकृति अध्ययन शिविर मण्डल शिविर केंद्र उदयनिवास पर जिला सचिव हीरालाल व्यास के मुख्य आतिथ्य में शुरू हुआ। मुख्य अतिथि व्यास ने कहा कि धरती हमारी मां है, जीवन दायिनी है यह हमे देती है सब कुछ तो फिर हमारा भी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम इसका संरक्षण करें। इसकी हरितिमा का श्रंगार करें, धरती मां के पंचतत्व को अगली पीढ़ी तक सहेजकर रखना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी विशेष कर जोश के साथ होश और होश के साथ जोश…
Read More
युवाकवि नंदू राजस्थानी को मिलेगा युगधारा का भवदत्त महता स्मृति युगधारा पुरस्कार

युवाकवि नंदू राजस्थानी को मिलेगा युगधारा का भवदत्त महता स्मृति युगधारा पुरस्कार

उदयपुर, 9 अक्टूबर/युगधारा साहित्यिक सांस्कृतिक एवं वैचारिक मंच के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय भवदत्त महता की स्मृति में ’भवदत्त महता स्मृति युगधारा पुरस्कार’ इस वर्ष से प्रारंभ किया जा रहा है। श्री महता के पुत्र एवं् पुत्रवधु अनिल महता एवं रेणु महता का कहना है कि उनकी इच्छा रही कि पिताजी की स्मृति में साहित्यिक क्षेत्र में श्रद्धांजलि स्वरूप कुछ किया जाए, इसी क्रम में 22 अक्टूबर को युगधारा संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार युवाकवि नंदू राजस्थानी को प्रदान किया जाएगा। संस्थापक ज्योतिपुंज ने बताया कि स्व भवदत्त जी ख्यातिप्राप्त कवि, कहानीकार, नाटककार, उपन्यासकार एवं अभिनेता थे। फिल्मों हेतु…
Read More
68वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी 19 वर्षीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में उदयपुर ने जीता कांस्य पदक

68वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी 19 वर्षीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में उदयपुर ने जीता कांस्य पदक

उदयपुर, 9 अक्टूबर/ बांसवाड़ा में आयोजित हो रही 68 वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी 19 वर्षीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में उदयपुर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया।  प्रशिक्षक नीरज बत्रा के अनुसार उदयपुर ने प्रथम चरण में अजमेर, प्री क्वार्टर फाइनल में चित्तौड़गढ़, क्वार्टर फाइनल में बीकानेर को पराजित का सेमीफाइनल में स्थान बनाया जहां उसे सीकर से संघर्षपूर्ण  मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में उदयपुर ने जयपुर के खिलाफ पहले खेलते हुए 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 95 रन बनाये और कसी हुई गेंदबाज़ी…
Read More
राजसमंद : सीएमएचओ ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान को लेकर किया निरीक्षण

राजसमंद : सीएमएचओ ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान को लेकर किया निरीक्षण

राजसमंद, 9 अक्टूबर। सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान को लेकर उपली ओडन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया तथा वहां गर्भवती महिलाओं को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी प्रभारी को निर्देशित किया की क्षेत्र की सभी लक्षित गर्भवती महिलाए विशेषकर जो दूसरी व तीसरी तिमाही में चल रही हैै सभी को आशा के माध्यम से मोबिलाईज करे तथा अभियान के तहत गर्भवती को सभी स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध करवायें। उन्होंने क्षेत्र में मौसमी बीमारियों को लेकर भी समीक्षा की तथा क्षेत्र में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के नियमित…
Read More
नौ दिवसीय नवपद ओली आराधना का आगाज, अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने किया आयम्बिल

नौ दिवसीय नवपद ओली आराधना का आगाज, अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने किया आयम्बिल

उदयपुर, 9 अक्टूबर। केशवनगर स्थित अरिहंत वाटिका में आत्मोदय वर्षावास में हुक्मगच्छाधिपति आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. एवं उपाध्याय श्री जितेश मुनि जी म.सा. की निश्रा  में नौ दिवसीय नवपद ओली की आराधना बुधवार से प्रारम्भ हुई। श्रीसंघ अध्यक्ष इंदर सिंह मेहता ने बताया कि आचार्य श्री एवं उपाध्याय प्रवर की निश्रा में बुधवार से आयोजित नवपद ओली की आराधना प्रारम्भ हुई। नवकार भवन में धर्म-ध्यान एवं तप-त्याग के ठाठ लगे हुए है, उसी कड़ी में आज आराधना के प्रथम दिन अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने आयम्बिल किया। वहीं अरिहंत वाटिका में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए आचार्य श्री विजयराज जी म.सा.…
Read More
error: Content is protected !!