हमारे प्रशिक्षण संस्थान भी विश्वस्तरीय: प्रो. चौबीसा
उदयपुर.मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग में एक विस्तार व्याख्यान का बुधवार को आयोजन किया गया। लोक प्रशासन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गिरिराज सिंह चौहान ने बताया कि विभाग ने लोक सेवाओं के प्रशिक्षण के पहलू विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया। इस विस्तार व्याख्यान के मुख्य वक्ता थे प्रो.आर के चौबीसा, पूर्व प्रोफेसर हरिश्चंद्र माथुर राज्य लोक प्रशासन संस्थान जयपुर थे। प्रो. चौबीसा ने भारत में प्रशिक्षण नीति और प्रशिक्षण संस्थानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. प्रो. चौबीसा ने साथ ही भारत में प्रशिक्षण संस्थाओं के इतिहास और किस तरीके से भारत में प्रशिक्षण व्यवस्था…
