Month: October 2024

43 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त

43 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त

उदयपुर, 24 अक्टूबर : जिले की बावलवाडा थाना पुलिस ने 43 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया। बावलवाड़ा थानाधिकारी कर्णवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सडक पर खड़े ट्रैक्टर के पीछे दोनों बड़े टायरों से 43 किलो 499 ग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया। ड्राईवर मौके से फरार हो गया। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है। चार साल से फरार आरोपी सलाखों के पीछे उदयपुर, 24 अक्टूबर : शहर की हाथीपोल थाना पुलिस ने पिछले चार साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हाथीपोल थानाधिकारी आदर्श…
Read More
एमपीयूएटीः सिंचाई एवं जल प्रबंधन परियोजना की छठवीं पंचवर्षीय समीक्षा दल बैठक का आयोजन

एमपीयूएटीः सिंचाई एवं जल प्रबंधन परियोजना की छठवीं पंचवर्षीय समीक्षा दल बैठक का आयोजन

उदयपुर 24 अक्टूबर, 2024। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशालय के सभागार में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की अनुसंधान परियोजनाओं की मध्य एवं पश्चिमी क्षेत्र की दो दिवसीय समीक्षा दल बैठक का शुभारम्भ हुआ। इस बैठक में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की सिंचाई जल प्रबंधन परियोजना की पांच वर्षीय कार्याें की समीक्षा की जायेगी। जिसमें देश के 07 विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के केन्द्र के वैज्ञानिक अपने कार्यो की प्रगति की समीक्षा हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। डाॅ. अजीत कुमार कर्नाटक, कुलपति, मप्रकृप्रौविवि, उदयपुर ने अपना संदेश साझा करते हुए बताया कि पंचवर्षीय समीक्षा दल…
Read More
बिछीवाड़ा पुलिस ने अवैध लकड़ी से भरे दो ट्रक जब्त किए, 35 लाख की लकड़ी बरामद

बिछीवाड़ा पुलिस ने अवैध लकड़ी से भरे दो ट्रक जब्त किए, 35 लाख की लकड़ी बरामद

डूंगरपुर, 24 अक्टूबर। बिछीवाड़ा पुलिस ने एनएच 48 हाईवे पर अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग ट्रकों को पकड़ा। थानाधिकारी ने बताया कि चौरासी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर अवैध वस्तुओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को रतनपुर चौकी के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान दो ट्रकों में गीली पंचमेल लकड़ी पाई गई, जिनके चालक वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। दोनों ट्रकों की कुल बाजार कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है। ट्रक और लकड़ी को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
Read More
चौरासी विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने युवा महेश रोत, बीजेपी ने प्रधान करीलाल ननोमा दी टिकट 

चौरासी विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने युवा महेश रोत, बीजेपी ने प्रधान करीलाल ननोमा दी टिकट 

 कांग्रेस, बीजेपी और बीएपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला डूंगरपुर, 24 अक्टूबर। चौरासी विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने की पूरी संभावना है। कांग्रेस, बीएपी (भारतीय आदिवासी पार्टी) और बीजेपी तीनों ही प्रमुख पार्टियों ने नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर सभी को चौंका दिया है। बीजेपी ने 1990 से चौरासी सीट पर सुशील कटारा और उनके परिवार को टिकट दिया था, लेकिन इस बार उन्होंने सीमलवाड़ा प्रधान कारीलाल ननोमा को प्रत्याशी बनाया है। कारीलाल पंचायत राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे सादड़िया पंचायत के पूर्व सरपंच रह चुके हैं और वर्तमान में उनकी पुत्रवधू रेखा सरपंच…
Read More
ब्लॉक भीण्डर पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति बैठक

ब्लॉक भीण्डर पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति बैठक

उदयपुर। उदयपुर जिले के ब्लॉक भीण्डर पंचायत समिति जिला उदयपुर के पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति संग की अहम् बैठक भीण्डर ब्लॉक में प्रदेशा अध्यक्ष अशोक कुमार वैष्णव के सानिध्य में आयोजित की गई जिसमे संघर्ष समिति द्वारा मंत्रालयिक कर्मचारियों के हितो में की जाने वाली गतिविधियों से अवगत करवाया गया जिसमे उदयपुर जिला अध्यक्ष भेरू सिंह देवड़ा व् उदयपुर जिला प्रति निधि हेमेन्द्र सिंह उपस्थित हुए । ब्लॉक अध्यक्ष पर  रमेश वैष्णव का निर्वाचन किया गया व् भिंडर कार्यकारिणी का गठन किया गया महामंत्री पद पर विक्रम सिंह देवड़ा कोषाध्यक्ष पर प्रहलाद कुमार शर्मा उपाध्यक्ष जगदीश अहीर सचिव…
Read More
बांसवाड़ा में आठ दिवसीय विराट धार्मिक महोत्सव 20 नवम्बर से

बांसवाड़ा में आठ दिवसीय विराट धार्मिक महोत्सव 20 नवम्बर से

अनुष्ठान स्थलों के लिए भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम में उमड़े श्रृद्धालु, संत-महात्माओं के सान्निध्य में हुए पूजन-अर्चन और यज्ञानुष्ठान  बांसवाड़ा, 24 अक्टूबर/बांसवाड़ा में आगामी 20 से 27 नवम्बर तक होने वाले विराट धार्मिक महोत्सव के लिए आयोजन स्थल तपोभूमि लालीवाव मठ में गुरुवार को आयोजित भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण समारोह में श्रृद्धालुओं का ज्वार उमड़ आया। इस अवसर पर प्रसिद्ध प्राच्यविद्यामर्मज्ञ ब्रह्मर्षि पं. दिव्यभारत पण्ड्या एवं पं. निकुंजमोहन पण्ड्या के आचार्यत्व में निष्णात कर्मकाण्डियों के समूह ने वैदिक ऋचाओं और सनातन परम्पराओं के अनुरूप सर्वदेव पूजन-अर्चन एवं यज्ञानुष्ठान कराते हुए भूमि पूजन के बाद ध्वज पूजन एवं स्थापन करवाया। भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण आदि…
Read More
राजस्थान विद्यापीठ और भारत यूनिवर्सिटी चेन्नई के बीच कौशल विकास व इंटर्नशिप ट्रेनिंग को लेकर हुआ एम.ओ.यू.

राजस्थान विद्यापीठ और भारत यूनिवर्सिटी चेन्नई के बीच कौशल विकास व इंटर्नशिप ट्रेनिंग को लेकर हुआ एम.ओ.यू.

उदयपुर 24 अक्टूबर। भारत इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च विश्वविद्यालय चेन्नई के श्री बालाजी कॉलेज ऑफ़ फिजियोथैरेपी एवं जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के फिजियोथैरेपी विभाग के बीच संकाय-कर्मचारी और विद्यार्थियों के आदान प्रदान, कौशल विकास व संकाय विकास कार्यक्रम के साथ विद्यार्थियों के इंटर्नशिप प्रशिक्षण के लिए एक समझौता किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जनार्दन राय नगर राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति कर्नल प्रो.एस. एस. सारंगदेवोत,   बालाजी कॉलेज ऑफ फिजियोथैरेपी के डीन डॉ एस. एस. सुब्रमण्यम, विद्यापीठ के कुलसचिव डॉ तरुण श्रीमाली, कुलप्रमुख भंवर लाल गुर्जर , प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र मेहता की उपस्थिति रही। इससे पूर्व…
Read More
जिनमें बीज रूचि आ जाती है वे एक न एक दिन मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर हो जाते है : आचार्य विजयराज

जिनमें बीज रूचि आ जाती है वे एक न एक दिन मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर हो जाते है : आचार्य विजयराज

उदयपुर, 24 अक्टूबर। केशवनगर स्थित अरिहंत वाटिका में आत्मोदय वर्षावास में गुरूवार को हुक्मगच्छाधिपति आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने कहा कि बुद्धि दो प्रकार की होती है-घृत बुद्धि, तेल बुद्धि। घृत को जिस सतह जगह पर डाला जाता है वह वहीं ठहर जाती है, जबकि तेल की एक बूंद समुद्र की, पानी की सतह पर डाली जाती है तो वह फैल जाती है। हम अपनी बुद्धि को तेल बुद्धि बनाएं। उत्तराध्ययन सूत्र के 28वें अध्ययन की 22वीं गाथा में प्रभु ने फरमाया है कि जैसे जल में तेल की एक बूंद फैल जाती है वैसे ही जो सम्यक्त्व एक…
Read More
पिछोला पैंथर्स ने पैलेस नाइट्स, महाराणा किंग्स ने चेतक स्टेलियन्स को हराया

पिछोला पैंथर्स ने पैलेस नाइट्स, महाराणा किंग्स ने चेतक स्टेलियन्स को हराया

- उदयपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग में उत्साह चरम पर उदयपुर। उदयपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग में खेले गए रात्रिकालीन मैच में पिछोला पैंथर्स ने पैलेस नाइट्स को 46 रन से हराया। टॉस जीतकर पैंथर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 184 रन बनाए। सत्तार खान ने 41 बॉल में 54 तथा संजय जोशी ने 34 रन का योगदान दिया। पैलेस नाइट्स की तरफ से किंचित नागर, आकाश प्रजापत ने दो-दो विकेट लिए । जवाब में पैलेस नाइट्स की पूरी टीम 141 रन पर ऑल आउट हो गई। पिछोला पैंथर्स की तरफ से राजेंद्र सिंह ने तीन, वैभव…
Read More
सोजतिया ज्वैलर्स पर गुरू पुष्य नक्षत्र पर उमड़ी भीड़

सोजतिया ज्वैलर्स पर गुरू पुष्य नक्षत्र पर उमड़ी भीड़

उदयपुर। सोजतिया ज्वैलर्स पर आज गुरू पुष्य नक्षत्र पर आज भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वर्षो बाद ऐसा दिन आया जब गुरू पुष्य नक्षत्र गुरूवार के दिन पड़ा। सोजतिया ज्वैलर्स के संस्थापक प्रो.रणजीतसिंह सोजतिया ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष सोने चंादी के भावों में लगभग 30 प्रतिशत की तेजी होने के बावजूद ग्राहकों के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गई। उन्होंने बताया कि आज लाईट वेट की ज्वैलरी को ग्रहकों ने खासतौर पर पसंद किया। मान्यता है कि आज के दिन सोने-चंादी की ज्वैलरी खरीद कर साक्षात लक्ष्मीमाता को घर ले जाने के समान है।…
Read More
error: Content is protected !!