शिल्पग्राम में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का शुभारंभ
पहले दिन जश्मा ओढ़न नाटक का मंचन उदयपुर, 6 सितम्बर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर एवं जवाहर कला केन्द्र जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में दर्पण सभागार शिल्पग्राम उदयपुर में तीन दिवसीय नाट्य समारोह के पहले दिन जश्मा ओढ़न का मंचन किया गया। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि तीन दिवसीय नाट्य समारोह के पहले दिन सुशील शर्मा द्वारा निर्देशित नाटक जश्मा ओढ़न के मंचन को दर्शकों ने सराहा। जश्मा ओढ़न शांता गांधी के नाटक पर आधारित एक संगीत थिएटर प्रदर्शन है। यह नाटक एक लोककथा पर आधारित है। इसमें गुजरात और राजस्थान की सीमा…
