इनरव्हील क्लब उदयपुर ने बिताया एक दिन दिव्यांगजनों के साथ
उदयपुर। इनरव्हील क्लब उदयपुर द्वारा चेतक सर्कल स्थित थियोसोफिकल सोसाइटी में बच्चों के साथ एक दिन का वक्त बिताया। क्लब अध्यक्ष चंद्रकला कोठारी ने कहा कि दिव्यांगजन अद्भुत क्षमता लिए होते हैं उनके साथ समय बिता कर आनंद का अनुभव किया। उन्हें भोजन करवाया गया और स्टेशनरी वित्तरित की गई। क्लब सेक्रेटरी डॉ सीमा चंपावत ने कहा कि दिव्यांगजन बच्चों के साथ समय बिताना एक अविस्मरणीय अनुभव था। उन्हें गुड टच बेड टच की जानकारी दी गई खुश कैसे रहा जाए इस बारे में बताया गया। शारीरिक अक्षमताओं के बाद भी उनके चेहरे पर संतुष्टि का भाव और उनका अनुशासन…
