“वस्त्र से वजूद तक” उद्यमिता कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन समारोह
उदयपुर, बड़गांव पंचायत समिति के थूर गांव में 21 सितंबर 2024 को "वस्त्र से वजूद तक" (वीमेन्स टेलर) उद्यमिता कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन 29 जुलाई से 21 सितंबर 2024 तक 41 कार्य दिवसों में किया गया था, जिसमें 28 ग्रामीण महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण अखिल भारतीय समन्वित कृषिरत महिला अनुसंधान परियोजना (AICRP), अनुसंधान निदेशालय, म.प्र.कृ. एवं प्रौ. वि.वि., उदयपुर और ICICI, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य उद्यमिता कौशल विकास के माध्यम…
