Month: September 2024

नेचर इंटेलिजेंस से ही  एआई बनेगी  पर्यावरण अनुकूल: कोमल कोठारी 

नेचर इंटेलिजेंस से ही  एआई बनेगी  पर्यावरण अनुकूल: कोमल कोठारी 

विद्या भवन में बोले यूसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष   उदयपुर , यूसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष , उद्योगपति  कोमल कोठारी ने कहा है  कि प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, सेवा भाव,नागरिक दायित्व  अर्थात  नेचर इंटेलिजेंस से ही   एआई अर्थात आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर्यावरण  अनुकूल बन सकेगी। कोठारी बुधवार को विद्या भवन पॉलिटेक्निक सभागार में  एआई तथा  पर्यावरण विषयक सेमिनार में बोल रहे थे।  कोठारी ने कहा कि देश विकास के लिए  औद्योगिक उत्पादन में   निरंतर अभिवृद्धि हो  रही है। इसके लिए वृहत पैमाने पर ऑटोमेशन तथा  एआई जैसी  तकनीकों का प्रयोग हो रहा है। लेकिन , यह जरूरी है कि इन समस्त तकनीकों  से …
Read More
निर्वाचन आयोग ने लिया तैयारियों का फीडबैक, दिया प्रशिक्षण

निर्वाचन आयोग ने लिया तैयारियों का फीडबैक, दिया प्रशिक्षण

प्रस्तावित विधानसभा उपचुनाव उदयपुर, 25 सितम्बर। प्रस्तावित विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुधवार को संबंधित जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य प्रकोष्ठ प्रभारियों का वर्चुअल प्रशिक्षण मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन की अध्यक्षता में हुआ। उदयपुर जिले से जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्रंिसह राठौड़ सहित सभी संबंधित अधिकारी डीओआईटी के वीसी सभागार में उपस्थित रहकर प्रशिक्षण में शामिल हुए। प्रशिक्षण के प्रारंभ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री महाजन ने प्रस्तावित विधानसभा उपचुनाव वाले जिलों से अब तक की तैयारियों का फीडबैक लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी उदयपुर…
Read More
मुंबई की जहांगीर गैलरी में सजी मेवाड़ के शिल्पकार की कलाकृतियां

मुंबई की जहांगीर गैलरी में सजी मेवाड़ के शिल्पकार की कलाकृतियां

प्रस्तर कलाकृतियों को देख दर्शक हुए अभिभूत उदयपुर, 25 सितंबर। शहर के ख्यातनाम प्रस्तर शिल्पकार हेमंत जोशी की कलाकृतियों की प्रदर्शनी मुंबई की विश्वप्रसिद्ध जहांगीर आर्ट गैलेरी में प्रारंभ हुई है। ‘मेटल-केनवास-स्टोन’ शीर्षक से आयोजित इस सात दिवसीय इस प्रदर्शनी का शुभारंभ देश के ख्यातनाम वास्तुकार संजय पुरी, इंटीरियर आर्किटेक्ट रूपेश बैद, अर्चना बैद तथा द बोंबे आर्ट सोसायटी के अध्यक्ष राजेन्द्र पाटिल ने किया। अतिथियों ने गैलरी में दीप प्रज्वलन कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और अवलोकन करते हुए शिल्पकार हेमंत जोशी को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर तीनों अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रदर्शित प्रस्तर शिल्प…
Read More
पर्यटन स्थलों पर हुई गवरी नृत्यों की प्रस्तुतियां

पर्यटन स्थलों पर हुई गवरी नृत्यों की प्रस्तुतियां

उदयपुर, 24 सितंबर। माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्था द्वारा प्रतिवर्ष की भांति  इस वर्ष भी उदयपुर शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मेवाड़ के प्रमुख पारम्परिक जनजातीय लोकनृत्य नाटिका गवरी का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक ओपी जैन ने बताया कि पारम्परिक जनजाति कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं कलाकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष शहर के प्रमुख स्थलों पर गवरी नृत्य का मंचन कराया जाता रहा है। इस वर्ष 11 व 12 सितम्बर को करनाली एवं सुनारिया गांव की गवरी दल द्वारा भारतीय लोक कला मण्डल में प्रस्तुति दी…
Read More
उदयपुर में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर संपन्न

उदयपुर में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर संपन्न

4 हजार युवा पहुंचें, 622 का हुआ चयन उदयपुर, 24 सितंबर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार रोजगार विभाग द्वारा बुधवार को शहर केे राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरजपोल, उदयपुर के ग्राउण्ड में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लेकर राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। विधायक बोले-युवा सरकार की योजनाओं का लाभ उठावें समारोह में मुख्य अतिथि उदयपुर शहर विधायक श्री ताराचन्द जैन और उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री फुलसिंह मीणा ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने एवं कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनाने के…
Read More
अधिकारी संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं का करें निस्तारण-ः जिला प्रमुख

अधिकारी संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं का करें निस्तारण-ः जिला प्रमुख

जिला परिषद की साधारण सभा बैठक उदयपुर, 25 सितंबर। जिला परिषद उदयपुर की साधारण सभा बैठक बुधवार को जिला परिषद सभागार में जिला प्रमुख श्रीमती ममता कुंवर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे। बैठक में जिला प्रमुख ममता कुंवर ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी सदन में रखे जाने वाले आमजन से जुड़े मुद्दों एवं समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करें एवं सदन से मिलने वाले निर्देशों एवं सुझावों को प्रभावी रूप से…
Read More
बजट घोषणा के तहत उदयपुर संभाग में 217 कामों के लिए 219 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत

बजट घोषणा के तहत उदयपुर संभाग में 217 कामों के लिए 219 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत

सरकार ने दी बड़ी सौगात उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी की पहल पर जारी हुई स्वीकृतियां बांसवाड़ा संभाग में 161 कामों के लिए 47 करोड़ स्वीकृत उदयपुर, 25 सितंबर। प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने तथा सड़क तंत्र को सुगम व सुदृढ बनाने को लेकर राज्य सरकार पूर्णतया गंभीर है। राज्य सरकार के पहले पूर्ण बजट में की गई घोषणाओं में सरकार का सबका साथ सबका विकास का ध्येय और विकसित राजस्थान 2047 विजन परिलक्षित हुआ। सरकार अब उन घोषणओं को त्वरित गति से अमलीजामा पहनाने को लेकर भी दृढ संकल्पित है। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश भर…
Read More
रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित  

रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित  

उदयपुर। रोटरेक्ट क्लब ऐश्वर्या और फार्मेसी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंति के अवसर पर बुधवार को ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ फार्मेसी और रोटरेक्ट क्लब ऐश्वर्या के संयुक्त  तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में डॉ. आलोक भार्गव, एसोसिएट प्रोफेसर, फार्मा विभाग बी.एन. कॉलेज थे। अतिथि डॉ. भार्गव ने अपने संभाषण में कहा कि फार्मासिस्ट समाज की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो न केवल दवाओं का सही उपयोग सुनिश्चित करते हैं, बल्कि लोगों…
Read More
सुखी मानव तो वही,जो समता से जीवन जिएं-साध्वी डॉ संयमलता

सुखी मानव तो वही,जो समता से जीवन जिएं-साध्वी डॉ संयमलता

उदयपुर। सेक्टर 4 श्री संघ में विराजित श्रमण संघीय जैन दिवाकरिया महासाध्वी डॉ.  संयमलता म. सा.,डॉ. अमितप्रज्ञा म. सा., कमलप्रज्ञाम. सा., सौरभप्रज्ञा म.सा. आदि ठाणा 4 के सानिध्य में धर्म सभा को संबोधित करते हुए साध्वी संयमलता ने कहा कि विवेक के साथ वर्तमान में जीने वाला ही सुखी जीवन जी सकता है। हमें तो वर्तमान में ही जीना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य की समस्याओं का समाधान वर्तमान में नहीं खोजना चाहिए। पुण्य पाप में तथा जो होने का है, वह तो होगा ही, ऐसी श्रद्धा रखनी चाहिए। सुखी मानव तो वही है जो समता से जीवन जिए। आज…
Read More
संसार में गुणदर्शन करने वाले ही विषयसुख पाने के लिये करते है धर्मानुष्ठानःसंयम ज्योति

संसार में गुणदर्शन करने वाले ही विषयसुख पाने के लिये करते है धर्मानुष्ठानःसंयम ज्योति

उदयपुर। समता मूर्ति साध्वी जयप्रभा की सुशिष्या साध्वी डॉ. संयम ज्योति ने कहा जो लोग विषयसुख पाने के लिए धर्मानुष्ठान करते है उन्होंने संसार में गुण दर्शन किया है दोषदर्शन नहीं किया है। साध्वी ने कहा कि वैषयिक सुख वीभत्स है, गंदे है और जुगुप्सनीय अर्थात घृणा योग्य है। आश्चर्य गटर की गंदगी के सुख में व्यक्ति आसक्त है। कच्चा माल मशीन में डालते है तब आकर्षक पक्का माल बनता है परंतु शरीर रूपी मशीन में तो बढ़िया से बढ़िया माल डालते हैं परंतु प्रोडक्शन इतना गंदा और वीभत्स होता है कि कोई उसकी ओर देखना भी पसंद नही करता,…
Read More
error: Content is protected !!