आराधना महिला मंच द्वारा क्षमापना और तपस्वी अभिनंदन समारोह का आयोजन
उदयपुर, 26 सितम्बर। आराधना महिला मंच का क्षमापना और तपस्वी अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। मंच संरक्षिका उर्मिला भंडारी ने बताया कि मालदास स्ट्रीट आराधना भवन मे मंच का क्षमापना और तपस्वी अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। मंच अध्यक्षा डॉ. प्रीतु चेलावत ने बताया कि कार्यक्रम का आगाज अतिथियों द्वारा शासन माता की प्रतिमा का माल्यार्पण और दीप प्रज्जवन से हुआ। साध्वी जी भक्तिरेखा श्री जी म.सा. द्वारा मांगलिक और आशीर्वचन का सानिध्य प्राप्त हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि नगर निगम वित्त समिति अध्यक्ष रूचिका चौधरी और नैना मेहता का माल्यार्पण और समृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। डॉ. प्रीतु…
