जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट उदयपुर के तत्वावधान में संस्कृत शिक्षकों का तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आज शुरू हुआ
उदयपुर। डाइट प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी के अनुसार इस प्रशिक्षण में जिले के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 6 से 10 तक संस्कृत विषय पढाने वाले शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं ।इस प्रशिक्षण में संदर्भ व्यक्ति के अध्यापन कौशल से उपस्थित शिक्षकों का जबरदस्त समर्पण भाव प्रदर्शित हुआ। संस्थान के सेवारत प्रभाग के प्रभागाध्यक्ष गायत्री जोशी के निर्देशन में संचालित इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन आज संदर्भ व्यक्ति डॉ. मानाराम चौधरी द्वारा संस्कृत संभाषण का अभ्यास, गीत के माध्यम से संस्कृत शिक्षण, अभिनय आधारित प्रत्यक्ष विधि द्वारा शिक्षण, स्फोरक पत्रों से विभक्तियों का अभ्यास,क्रियापद, कथा - कथन तथा प्रत्यक्ष वस्तुओं…
