राजस्थान के जनजाति अंचल के प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने केन्द्रीय जनजाति कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से की मुलाकात
टीएडी मंत्री खराड़ी के नेतृत्व में सांसद डॉ.रावत, राजस्व मंत्री मीणा व विधायक मीणा ने की महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा उदयपुर, 27 सितंबर। केन्द्र सरकार द्वारा जनजाति कल्याण से संबंधित विभिन्न लोकहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और राजस्थान के संवैधानिक विषयों सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान लोकसभा सांसद डॉ.मन्नालाल रावत के साथ प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा और उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने केन्द्रीय जनजाति कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से मुलाकात की। राजस्थान के जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल…
